Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीकॉम प्रथम वर्ष के दो छात्रों ने सोशल मीडिया पर दोस्त बनी एक नाबालिग लड़की से किया सामूहिक बलात्कार , पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले दो छात्रों ने सोशल मीडिया पर दोस्त बनी एक नाबालिग छात्रा, जब टियूशन पढ़ने के लिए जा रही थी, को हौंडा सिटी कार में बिठा कर व पहाड़ियों में ले जाकरजबरन  बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में थाना शिवाजी नगर , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार किए  है । इस सनसनीखेज मामले में एक मुकदमा थाना शिवाजी नगर , गुरुग्राम में दिनांक 15 सितंबर -2025 को संबंधित कई धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपित छात्रों के नाम अंकित (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव रसीदपुर, जिला सारण, बिहार वर्तमान गांधी नगर, गुरुग्राम व  लक्ष्य (उम्र-18 वर्ष) निवासी गांव हुसैनपुर, जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी गांधीनगर है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत मंगलवार को एक व्यक्ति ने थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम को पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी  17 वर्षीय बेटी सोमवार दिनांक 15.09.2025 को रोजाना की तरह समय सांय 4.30 बजे ट्यूशन के लिए गई थी। उसी  दौरान 2 लड़को द्वारा उसकी  बेटी को गाड़ी में बैठाकर ले गए और दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त शिकायत पर थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में BNS व पॉक्सो एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि जांच अधिकारी व उप-निरीक्षक किरण ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों  को आज गुरुवार को शिवाजी नगर, गुरुग्राम से काबू कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. अंकित (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव रसीद पुर, जिला सारण, बिहार वर्तमान गांधी नगर, गुरुग्राम व 2. लक्ष्य (उम्र-18 वर्ष) निवासी गांव हुसैनपुर,जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी गांधीनगर है।
उनका कहना है कि आरोपितों से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये दोनों बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र है और नाबालिक पीड़िता से इनकी करीब ढाई महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सोमवार दिनाँक 15.09.2025 को जब पीड़ित ट्यूशन पर जा रही थी तो ये दोनों आरोपित  एक होंडा सिटी कार (लक्ष्य को कार) में सवार होकर आए और  नाबालिक पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया, फिर उसको (पीड़िता) पहाड़ियों में ले जाकर इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

भरोसे का कत्ल कर नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी कर भागने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम:घुड़सवारी के रोमांचक मुकाबले 14 अक्टूबर से एक्वेस्ट्रियन स्पोटर्स अकादमी सैक्टर-62 में होंगे।

Ajit Sinha

बेईमानी,विश्वासघात,धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन बेचने वाले देवेंद्र भड़ाना को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहीं हैं पुलिस: वीरेंद्र भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x