Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की संयुक्त टीम ने फूड सप्लीमेंट स्टोर में की छापेमारी की कार्रवाई की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की संयुक्त टीम ने आज एनआईटी एरिया नंगला एन्क्लेव पार्ट -2 स्थित शैली न्यूट्रिशन नामक फ़ूड सप्लीमेंट स्टोर पर छापे मारी की कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान 115 प्रकार के स्ट्रेराइड दवाओं को जब्त किया गया, और सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में सोनू गोयल द्वारा शैली न्यूट्रिशन नाम से फ़ूड सप्लीमेंट स्टोर खोला हुआ है। जहाँ पर न्यूट्रिशन/फ़ूड सप्लीमेंट की आड़ में स्ट्रेराइड दवाइयां भी बेची जाती हैं। जिससे नोजवान युवकों की सेहत खराब हो रही हैं। यदि सम्बंधित विभाग के साथ अचानक चेकिंग की जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में कार्यवाही कराने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (DCO) फरीदाबाद को सूचित किया गया। जिस पर प्रवीण राठी DCO फरीदाबाद की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ शैली न्यूट्रिशन नगला पार्ट-2 पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण पर दुकान में शैली न्यूट्रिशन संचालक सुरेंद्र उर्फ सोनू गोयल हाजिर मिला जिससे पूरे मामले की जानकारी देकर दुकान का निरीक्षण किया गया। सोनू से निरीक्षण के दौरान वैध लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सका। निरीक्षण के दौरान दुकान में अलग- अलग कंपनी के फ़ूड सप्लीमेंट के साथ- साथ काफी अंगेजी दवाइयां भी रखनी पाई गई। जिन्हें DCO द्वारा चैक किया गया। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि इस मकान के साथ वाली गली में एक गोदाम भी बनाया हुआ है। संयुक्त टीम द्वारा साथ लगती गली में 4/5 मकानों को छोड़कर एक अन्य मकान का निरीक्षण किया। जहाँ पर सोनू गोयल द्वारा गोदाम बनाना पाया गया व न्यूट्रिशन व दवाएं रखनी पाई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान व गोदाम में मिली कुल 115 प्रकार की अंग्रेजी दवाओं की सूची तैयार की गई व जिनमे से 90 अलग अलग प्रकार की स्ट्रेराइड टेबलेट व इंजेक्शन रखने पाए गए। इस प्रकार शैली न्यूट्रिशन के संचालक द्वारा बिना वैध अनुमति के अंग्रेजी एलोपैथी व स्टेरॉयड दवाओं को रखना व बेचना पाया गया। जिस पर प्रवीण राठी DCO फरीदाबाद द्वारा सभी 115 प्रकार की दवाओं की सूची तैयार की व मौका पर मिली दवाओं 2 अलग अलग गत्ता पेटी में रखकर सील किया गया। DCO द्वारा इन दवाओं को मौका पर जब्त किया गया व फूड सप्लीमेंट संचालक सोनू गोयल के विरुद्ध कोर्ट में केस दायर करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश,मास्टरमाइंड समेत 4 अरेस्ट , भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नीमका जेल के कर्मचारी ने किया एक महिला से छेड़छाड़, हंगामा, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीपीसी मुख्यालय डा. अर्पित जैन ने आज तुरंत प्रभाव से 52 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x