Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पत्नी और 8 साल के बच्चा की मौजूदगी में डीटीसी कर्मचारी की गोली मार कर हत्या करने के दो अपराधी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज डीटीसी कर्मचारी संजीव कुमार हत्या कांड में फरार चल रहे दो अपराधी को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए अपराधी का नाम इक़बाल उर्फ़ अकबाल अंसारी, उम्र 42 साल, निवासी जामनी पहाड़पुर थाना, जिला गोड्डा , झारखंड और मनीष मिश्रा , उम्र 34 साल , निवासी मकान नंबर -404 , बिना बाग़ आपर्टमेंट मोटा पर शिवाड़ , वलसाड , गुजरात हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर की एक सिंगल शार्ट गन पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता की माने तो अपराधी इक़बाल उर्फ़ अकबाल अंसारी और मनीष मिश्रा ने गत 6 जुलाई 2022, रात सवा 10 बजे डीटीसी कर्मचारी संजीव कुमार की उसकी पत्नी नजमा और 8 साल के बच्चा की मौजूदगी में थाना गोविन्द पूरी क्षेत्र में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ये दोनों अपराधी फरार चल रहे थे। इक़बाल को दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के समीप से और मनीष मिश्रा को गुजरात के बलसाड़ से अरेस्ट किया गया हैं।

Related posts

आग से जल कर खाक हो गई तवेरा कार, कार सवारों ने कार का शीशा तोड़ कर जलती कार से कूद कर जान बचाई।

Ajit Sinha

हाई-स्पीड एक्सप्रेस वे पर डंपर का ‘खतरनाक’ स्टंट, एक्सप्रेस वे पर चलते डंपर ने अचानक गिराए पत्थर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हत्या के मामले में फरार महिला आरोपित को पीएस पल्ला की टीम ने आज कानपुर से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x