Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर लेफ्टिनेंट कमांडर की वर्दी पहन कर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को उत्तर प्रदेश एटीएस और नोएडा के सेक्टर 113 कोतवाली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सेक्टर-120 से गिरफ्तार किया है. इन दोनों के कब्जे से इंडियन नेवी की कैप, बैज, वर्दी, मोबाइल,फर्जी मोहर,कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं।

पुलिस की गिरफ्त खडे अतुल माथुर और सनी कुमार को मुखबिर की सूचना पर आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के गेट के पास सेक्टर- 120 नोएडा से गिरफ्तार किया। एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि बीते दिनों एक युवक को अतुल माथुर ठगी का शिकार बनाया था जिसकी शिकायत पर यह जांच की जा रही थी. ये दोनों ठग लोग काफी समय से सक्रिय थे। ये सभी लोग नौ सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इससे पूछताछ में चार और लोगों के नाम बृज किशोर, विपिन कुमार, अमित वार्ष्णेय, अजय कुमार सामने आए। गिरोह में कुल छह लोग काम करते थे। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इनके पास से दो पी कैप इंडियन नेवी, दो पीक कैप व्हाइट कलर इंडियन नेवी ऑफिसर, दो इंडियन नेवी टाई, एक जंगल पैन्ट, तीन जोड़ी इंडियन नेवी जूते डीएमएस, दो कॉम्बैट इंडियन नेवी फुल यूनिफार्म, दो ब्लैक पैन्ट इंडियन नेवी, एक इंडियन नेवी जर्सी,06 इंडियन नेवी आई कार्ड कवर आदि बरामद किया गया है। अतुल माथुर आम्रपाली जोडियक सोसायटी का निवासी है.

Related posts

नमकीन व्यापारी जितेंद्र हत्याकांड के मामले में आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

सूरजकुण्ड मेले में कालीन बेचने वाले दुकानदार से फ्रॉड करने वाले शातिर ठग को दिल्ली के शाइनबाग इलाके से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x