Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर प्रदर्शन के दौरान पंच -सरपंचों के द्वारा किए गए पत्थर बाजी में 25 पुलिस कर्मी हुए घायल -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को ई-टेंडरिंग को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सरपंचों ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया था । प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो, इसके लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया व पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर बैरिकेडिंग की गई । प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हो सके इसके लिए निरंतर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क किया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने बेरिकेड लगाकर सरपंचों को रोकने की कोशिश की तो वे नहीं माने । पुलिसबल ने कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए निरंतर संयम बरतते हुए संघर्ष किया । सरपंच एसोसिएशन के लोगों को शांत कराया गया, लेकिन दोबारा उन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए नाका तोड़ने का प्रयास किया। भीड़ के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया।

इस दौरान कुछ सरपंचों को मामूली चोट लगी और करीब 20-25 पुलिसकर्मियो को भी चोटें लगी हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया ।पुलिस द्वारा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपील भी की गई कि उनके प्रदर्शन से स्थानीय निवासियों सहित स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इसलिए वे पंचकुला को चंडीगढ से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को खाली कर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । परन्तु इसके बावजूद भी प्रर्दशनकारी नहीं माने ।

इसके बावजूद पुलिस बल ने कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए निरंतर संयम बरतते हुए संघर्ष किया औऱ सभी प्रदर्शनकारियों को सेक्टर 17/18 चौंक से चंडीगढ़ की तरफ जाते हुए रोककर समझाया गया और कहा गया कि आप अगर अपना कोई ज्ञापन किसी को देना चाहते है तो सक्षम अधिकारी के माध्यम सक्षम अधिकारी के पास ज्ञापन पहुँचवा दिया जाएगा इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को उच्च अधिकारियों द्वारा समझाया और धारा 144 लगी होनें बारे भी बताया लेकिन प्रदर्शनकारियों नें किसी की कोई बात नहीं सुनी और उन्होनें पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिगेटो को तोडा और उनके अन्य साथियो नें पुलिस पर पथराव किया । पथराव बाजी के कुछ पुलिस कर्मचारियों को चोटे भी लगी । प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव करके सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई है जिनके खिलाफ थाना सेक्टर 14 पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की धारा 147/148/149/323/332/353/325/186/188/283 के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Related posts

हरियाणा: आगामी 18 नवंबर को पंचकूला, हिसार,गुरूग्राम व फरीदाबाद में 579 फ्लैटों की ई-नीलामी किया जाएगा है- मुख्य प्रशासक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 82 लोग अरेस्ट, 64 लाख नगद, 97 लेपटॉप बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x