Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

वाइन शॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक शख्स की हत्या और दो लोगों को घायल करने वाले दो आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पंचगांव डिस्कवरी वाइन शॉप पर फायरिंग करके एक शख्स की हत्या व 2 लोगों को गंभीर रूप घायल करने वाले पवन नेहरा व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को अपराध शाखा , सेक्टर -39 की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम दीपक नागर उर्फ देव, निवासी नजदीक तालाब गांव तिगरा, गुरुग्राम, उम्र 27 वर्ष तथा कर्मबीर उर्फ रोहित, निवासी नजदीक स्वामीनाथ आश्रम गांव चरखी, जिला चरखी-दादरी, उम्र 23 वर्ष हैं।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कल  29 अगस्त 2023 को अपराध शाखा ,सेक्टर -39 के प्रभारी पंकज ,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना  आधार पर कार्रवाई करते हुए नजदीक गन्दा नाला गाँव गाड़ौली, गुरुग्राम से आरोपित 2 लड़कों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से 1 अवैध देशी कट्टा व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया हैं। पकडे गए आरोपितों के नाम दीपक नागर उर्फ देव, निवासी नजदीक तालाब गाँव तिगरा, गुरुग्राम, उम्र 27 वर्ष तथा कर्मबीर उर्फ रोहित। निवासी नजदीक स्वामीनाथ आश्रम गांव चरखी, जिला चरखी-दादरी, उम्र 23 वर्ष हैं। दहिया का कहना हैं कि उपरोक्त दोनों आरोपितों के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होने पर इनके खिलाफ थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और  आरोपितों को मुकदमा में  गिरफ्तार किया गया।
आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  दीपक नागर उर्फ देव पिछले कई वर्षों से पवन नेहरा (जोकि एक गैंगस्टर है तथा पंजाब जेल में बंद है) को जानता है और स्कूल के समय से ही पवन नेहरा के सम्पर्क में है। पवन नेहरा के कहने पर आरोपित  दीपक नागर पवन नेहरा गैंग में शामिल हुआ था। पवन नेहरा के जेल में जाने के बाद आरोपित  दीपक पवन नेहरा के भाई लिपिन नेहरा के संपर्क में आ गया तथा लिपिन नेहरा के कहने पर काम करने लगा। वर्तमान में लिपिन नेहरा ही पवन नेहरा की गैंग का काम संभालता है। लिपिन नेहरा ही गैंग के सदस्यों को हथियार पहुंचाता है तथा उनको काम बताता है। गैंग के सभी सदस्य लिपिन नेहरा के कहने पर अवैध उगाही करने,हत्या व फायरिंग करके अपना वर्चस्व स्थापित करने की वारदातों को अंजाम देते है। उपरोक्त आरोपित दीपक नागर और  कर्मबीर उर्फ रोहित को अपने एक अन्य साथी सौरभ उर्फ सांडू के माध्यम से जानता है। आरोपित कर्मबीर उर्फ रोहित इनके एक अन्य साथी सांडू के कहने पर गैंग के सदस्यों के रुकने का इंतजाम तथा उनको आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है।उनका कहना हैं कि गत 16 जुलाई 2023 को उपरोक्त आरोपित दीपक नागर ने लिपिन नेहरा के कहने पर अपने अन्य साथियों सौरभ उर्फ सांडू व रोहित के साथ मिलकर पंचगांव चौक के पास कुलदीप वाईन शॉप पर फायरिंग करके 1 व्यक्ति की हत्या व 2 व्यक्तियों को घायल करने की वारदात को अंजाम दिया था, क्योंकि गैंग्स्टर पवन व लिपिन नेहरा के पिता दयाराम उस शराब ठेके को लेना चाहता था और इसलिए उस पर दबाव बनाने के लिए इन्होने उस वारदात को अंजाम दिया था।इसके अतिरिक्त आरोपित  दीपक नागर ने अपने अन्य साथियों राहुल, रोहित व ढिलु के साथ मिलकर तिकोना पार्क, रोहतक में भी राहुल के कहने पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। यह (आरोपी दीपक नागर) पंचगांव व रोहतक वाली दोनों वारदातों के सम्बन्ध में दर्ज  मुकदमा  में अब तक फरार चल रहा था। पंचगांव डिस्कवरी वाइन शॉप पर हत्याकांड को अंजाम देने के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा इसकी (आरोपी दीपक नागर) गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ है। कुलदीप वाईन शॉप पंचगांव चौक पर गोली चलाकर 1 व्यक्ति की हत्या व 2 व्यक्तियों को घायल करने के सम्बन्ध में थाना मानेसर में दर्ज  मुकदमा  में पुलिस टीम द्वारा अब तक कुल 4 आरोपितों  (रोहित गड़रिया, दयाराम नेहरा, दीपक नागर व कर्मबीर उर्फ रोहित) को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन के लिए जिला प्रशासन ने शुरू किया ‘आई विल केयर’ मोबाइल ऐप

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ने पलवल के मुण्डकटी थाने में तैनात ईएएसआई व मुख्य सिपाही को 80,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।       

Ajit Sinha

एक निजी कंपनी की स्टाफ बस और बोलेरों गाडी के बीच जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की मौत,पुलिस मौके पर, जुटी जांच में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x