Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी समुचित प्रयास निरंतर जारी : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:डीसी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जनसमुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से लघु सचिवालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वैन निर्धारित रोस्टर के अनुरूप जिला के सभी खंडों में जन समुदाय को जागरूक करने का काम करेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया भी मौजूद रही।डीसी निशांत कुमार यादव ने जागरूकता वाहन को रवाना करने से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में लिंगानुपात में असमानता चिंता का विषय है। भ्रूण हत्या रोकने के लिए हम सब को जागरूक होना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को एक अहम कदम बताते हुए कहा कि वैन में आडियो संदेश के जरिए लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। बेटियां किसी भी फील्ड में बेटों से कम नहीं है। भ्रूण हत्या की रोकथाम प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ साथ यह भी जरूरी है कि आम जनता जागरूक हो जाए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन मुख्य रूप से जिला के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करेगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण लोग जागरूक हों। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह व दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों तथा बेटियों का उत्थान यथा शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जागरूक करवाया जा सके हैं। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूर्ण रूप गंभीर है। बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में आतमनिर्भर बने इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी समुचित प्रयास निरन्तर जारी है। डीसी निशांत कुमार यादव द्वारा इस दौरान पौधारोपण करने सहित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लिखे हुए तख्ती के साथ बैलून उड़ाया गया।

Related posts

दोस्त को रंजिशन सिर में ईट मार कर बेहरमी से हत्या करने के आरोपित दोस्त को सुपौल, बिहार से अरेस्ट।

Ajit Sinha

NIA द्वारा घोषित 1 लाख रुपयों का ईनामी, कौशल गैंग का मुख्य सदस्य व कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश संदीप उर्फ़ बंदर गिरफ्तार

Ajit Sinha

रैपिड एक्शन फोर्स की प्लाटून जिला के विभिन्न क्षेत्रों को समझने व जानने के अभ्यास के लिए गुरुग्राम पहुंची है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x