Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 12,00,000 -/ रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शेयर बाजार में निवेश कराकर व ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 1200000 रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज दो आरोपितों को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के नाम राजेश व विनोद है। गिरफ्तार आरोपित में एक खाताधारक व दूसरा खाता खरीदने और इस खाते को ठगों के हाथों बेचने वाले है। इस संबंध में एक मुकदमा साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर 14 निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास फेसबुक पर एक लडकी का मेसेज आया तथा खुद को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कार्यरत बताया। कुछ दिनों तक बात करने के बाद लड़की ने कहा कि शेयर मार्केट मे पैसे लगाते है तथा शेयर मार्केट में पैसा लगा अच्छा मुनाफा देने वाला प्लेटफार्म भी बताया। जिस प्लेटफार्म के जरिए शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 12,00,000 रुपये लगाए तथा जब निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेश (31) व विनोद (30) निवासी गांव डूंगरवास जिला रेवाड़ी को उनके गांव से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया की आरोपित  राजेश(31) खाताधारक है जिसने अपना खाता कमीशन के लालच में अपने दोस्त विनोद (30) को बेच दिया था विनोद ने यह खाता कमीशन पर आगे किसी को बेच दिया था। आरोपित  राजेश (31) आँठवी पास है तथा विनोद बारहवीं पास है दोनों किसी प्राइवेट कंपनी में ड्राइवरी का काम करते है। आरोपित के खाते में ठगी के 96620 रुपए आए थे। आरोपित राजेश को अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया है वहीं विनोद को  पूछताछ के लिए  न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: बुराई के प्रतीक रावण , मेघनाथ व कुम्भकरण का आज हर्षोउल्लास के साथ किया दहन।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम, फरीदाबाद की अकाऊंट ब्रांच में लगी आग की जांच, अब क्षेत्रीय आयुक्त फरीदाबाद करेंगे

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, 4 कार, 8 बाइक और टूलकिट बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x