Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

गैंगवार के चलते हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में एसटीएफ रोहतक व झज्जर की टीम ने मुठभेड़, दो मुख्य शूटर पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के झज्जर के गांव ढाकला में गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में एसटीएफ रोहतक और झज्जर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में दो मुख्य शूटर आरोपितों को काबू किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों के पैरों में चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल, झज्जर में भर्ती करवाया गया है। ये जानकारी डीएसपी , एसटीएफ शमशेर सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस दिए। 

मामले के अनुसार,12 नवंबर 2026 को गांव ढाकला निवासी विकास के मकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में विकास तथा बलराम, निवासी गांव ढाकला, गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान बलराम की मृत्यु हो गई, जबकि विकास का उपचार जारी रहा। इस संबंध में थाना सदर झज्जर में अभियोग संख्या 289 दिनांक 12.11. 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 332(A), 61 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(A) और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए STF रोहतक की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को आपसी पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए।इसी कड़ी में एसटीएफ, रोहतक टीम और झज्जर पुलिस ने 16/17 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो मुख्य शूटर आरोपितों  सागर जून उर्फ भोलू पुत्र जोगिन्द्र, निवासी गांव नूना माजरा, थाना सदर झज्जर तथा पंकज पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव बराही, जिला झज्जर को झज्जर रोड स्थित गुड़ा फ्लाईओवर पर उत्तर प्रदेश नंबर की बोलेरो गाड़ी सहित काबू करने का प्रयास किया।पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, हत्या की साजिश तथा आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पहलुओं का पता लगाया जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस कार्रवाई में शामिल एसटीएफ रोहतक एवं झज्जर पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध, गैंगवार और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर कानून से बच निकलने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

महिला पर गोली चलाने वाला कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग का शार्प शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रदेशभर के दौरे पर निकले दिग्विजय चौटाला, कैथल से ‘युवा जोड़ो अभियान’ की जोरदार शुरुआत

Ajit Sinha

मुंबई एयरपोर्ट से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया, और ठगी के काम में लगा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x