Athrav – Online News Portal
हरियाणा

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को विभाग के वाणिज्यिक और रेगुलेटरी विंग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग सीधे तौर पर जनसाधारण से जुड़ा हुआ है। विभाग पर प्रतिदिन प्रदेश के लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। इसलिए विभाग में बसों या कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेशवासियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मूलचन्द शर्मा आज यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के वाणिज्यिक और रेगुलेटरी विंग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग के रेगुलेटरी विंग में कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के पदों को प्रतिनियुक्ति आधार पर भरने के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा जाए ताकि ओवरलोडिड वाहनों की समुचित जांच के लिए अमला उपलब्ध हो सके।बैठक के दौरान बताया गया कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली 190 बसों में से 80 बसें चालू हो चुकी हैं और शेष बसें जल्द ही सडक़ों पर आ जाएंगी। इसके अलावा, 168 बसें मार्च, 2020 तक आ जाएंगी जिनमें 150 मिनी बसें और 18 सुपर लग्जरी (वोल्वो) बसें शामिल हैं। इसके अलावा, 867 स्टैण्डर्ड डीजल ईंजन बसों की खरीद हेतु भी फाइल प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई है।



इस दौरान यह भी बताया गया कि सुरक्षित छात्रा परिवहन योजना के तहत विभिन्न रूटों पर 219 बसें चलाई जा रही हैं तथा आवश्यकता के आधार पर इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव  अनुराग रस्तोगी, निदेशक  वीरेन्द्र दहिया, परिवहन आयुक्त डॉ. एस.एस.फुलिया, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त  वीरेन्द्र सहरावत, संयुक्त परिवहन आयुक्त सुश्री मीनाक्षी राज तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त (सडक़ सुरक्षा) अशोक कुमार भी उपस्थित थे।
 

Related posts

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाईः एक माह में 23 मोस्टवांटेड अपराधी और 113 एक्टिव गैंग के सदस्य गिरफ्तार: डीजीपी 

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा , नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन। 

Ajit Sinha

हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा – सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!