Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

आज नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जलवा है : पीएम 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज महाराष्ट्र से विधान सभा चुनावों के प्रचार की शुरुआत की। आज उन्होंने जलगांव और भंडारा जिले के सकोली में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और विकास से लेकर सुरक्षा तक के मुद्दों पर कांग्रेस-एनसीपी पर करारा प्रहार करते हुए महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रदेश की जनता से देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व भारी बहुमत से एक बार पुनः भाजपा – शिव सेना गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार महीने पहले महाराष्ट्र सहित पूरे देश की जनता ने एक समर्थ और सशक्त नए भारत के निर्माण के लिए वोट दिया था। एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए जनादेश दिया था, जो विश्व में अपने स्वाभाविक स्थान को हासिल करे। एक ऐसे भारत के लिए हमें आदेश दिया था, जो 130 करोड़ भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव कदम उठाए। आज नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का अगर जलवा है तो इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ 130 करोड़ देशवासी हैं। आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंध कर नहीं रहना है। आज नया भारत, अपने वर्तमान को मजबूत तो कर ही रहा है, खुद को भविष्य के लिए भी तैयार कर रहा है। मोदी नहीं कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार महाराष्ट्र सहित समग्र राष्ट्र की भावनाओं के अनुसार लगातार उन चुनौतियों को चुनौती देने का प्रयास कर रही है जो दशकों से चली आ रहीं थीं। 5 अगस्त 2019 को देश की जन भावना के अनुरूप भाजपा नीत एनडीए सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए धारा 370 को ख़त्म कर दिया जिसके बारे में सोचना तक पहले असंभव लगता था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारे लिए सिर्फ जम़ीन का टुकड़ा भर नहीं है बल्कि यह भारत माँ का मस्तक है, मां भारती का शीष है।

उन्होंने कहा कि जबआस-पड़ोस की नापाक शक्तियों की गिद्ध-दृष्टि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने और वहां खून-खराबा कराने पर आमादा हो, तब हमने सुरक्षा की दृष्टि से कुछ और जरूरी कदम भी उठाए हैं और समय के साथ-साथ, तमाम सावधानियां बरतते हुए, वहां स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल और कुछ राजनेता राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय पर राजनीति करने में जुटे हैं। कांग्रेस और एनसीपी तो यहां महाराष्ट्र में भी आपके वोट लेने के लिए, आपके बीच में आ रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता बीते कुछ महीनों में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बयान देखे, इनके आचरण देखे तो पता चलेगा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर जो देश सोचता है, इनकी सोच उससे एकदम उल्टा दिखती है। हमारे लिए तो 5 अगस्त 2019 का निर्णय अटल है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए रास्ते पर ले जाने का निश्चय भी अटल है।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर लिया गया फैसला भाजपा के संस्कारों का भी आईना है। हमारे वादों और इरादों में एक स्पष्टता भी है और वादों को पूरा करने का साहस भी है। धारा 370 को हटाने का विरोध कर रहे विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस-एनसीपी को चुनौती देता हूँ कि वे अपने घोषणापत्र में ये वादा करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। नहीं तो इसे लेकर वे घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या भारत के लोग उन्हें ऐसा करने की अनुमति देंगे? क्या भारत के लोग इसे स्वीकार करेंगे? मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्ष में  देवेन्द्र फड़णवीस जी के नेतृत्व में भाजपा – शिव सेना ने महाराष्ट्र में एक स्थिर और विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार देने का वादा पूरा किया है।

पिछले पांच वर्ष में हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर समुदाय का एक समान विकास हुआ है। विगत पांच वर्षों में भाजपा – शिव सेना गठबंधन ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचारऔर भाई-भतीजावाद से मुक्त शासन दिया है और सामाजिक सद्भाव भी सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बांटो और राज करो की राजनीति अब अतीत का हिस्सा हो चुकी है। जनता ने 2014 में इस राजनीति का ट्रेलर दिखा दिया था और इस बार पूरी फिल्म दिखाएगी। काम करने वाली सरकार को ही अब जनता का विश्वास मिलेगा, यह सिद्ध हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विगत पांच वर्षों में  देवेन्द्र फड़णवीस जी और उनकी टीम ने महाराष्ट्र को विकास और विश्वास के नए रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है। सड़क से लेकर सिंचाई तक, पढ़ाई से लेकर दवाई तक, हर क्षेत्र में महाराष्ट्र देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। किसान हो या कारोबारी, हर किसी को नया आत्मविश्वास देने में सरकार सफल रही है। बीते 5 वर्ष के हमारे काम से यहां विपक्ष भी हैरान और परेशान है। हमारे विरोधी भी आज ये मान रहे हैं कि महायुती का नेतृत्व कर्मशील भी है और ऊर्जावान भी है। उन्होंने कहा कि थके हुए साथी, एक दूसरे के लिए सहारा तो बन सकते हैं, महाराष्ट्र के सपनों को, यहां के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम नहींबन सकते। जब, यहां की गरीब बहनों, आदिवासी बहनों के जीवन में आए बदलाव के बारे में सुनते हैं, तो हमें संतोष होता है। आज महाराष्ट्र की करीब 10 लाख बहनें, हमारी सरकार की आवास योजना की वजह से अपने पक्के घर में अपने परिवार की देखभाल कर पा रही हैं। मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमने आपसे वादा किया था कि सरकार बनते ही, प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि का दायरा हर किसान परिवार तक पहुंचाया जाएगा। आज महाराष्ट्र के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंचाई जा रही है। इसमें भी महाराष्ट्र सरकार प्रशंसनीय कार्य कर रही है। भाजपा के तमाम साथियों ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश के छोटे किसानों को पेंशन की सुविधा से जोड़ने का भी संकल्प लिया था।



सरकार बनते ही हमने निर्णय लिया कि छोटे किसान परिवारों और छोटे कारोबारियों, दुकानदारों को 60 वर्ष के बाद 3 हज़ार रुपए की नियमित पेंशन की सुविधा दी जाएगी। आज प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना औरपीएम व्यापारी पेंशन योजना से लाखों किसान और दुकानदार साथी जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक और बहुत बड़े संकल्प को ज़मीन पर उतारना शुरु कर चुके हैं। ये संकल्प पानी का है,महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हर घर को जल से जोड़ने का है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन पर साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जलगांव सहित इस पूरे क्षेत्र में आधुनिक सड़कों के साथ-साथ, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है। जलगांव अब उड़ान योजना के साथ भी जुड़ चुका है, रेलवे से जुड़े अनेक प्रोजेक्टस पर काम पूरा हो चुका है। मोदी ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस के रूप में एक मज़बूत और युवा नेतृत्व महाराष्ट्र को मिला है। देवेंद्र फड़नवीस ने पूरे महाराष्ट्र को, महाराष्ट्र के हर नागरिक को समग्रता और संपूर्णता के साथ नेतृत्व दिया है, ये सच है कि आज महाराष्ट्र के गांव-गांव , घर-घर में शौचालय पहुंचे हैं। ये भी सच है कि आज महाराष्ट्र के गरीब से गरीब के घर भी रोशन हो रहे हैं। आज महाराष्ट्र का गरीब से गरीब बहनों की रसोई भी एलपीजी गैस पर पक रही है। वो व्यक्तिजिसके लिए कभी अपना घर सपना होता था, उसको पक्के घर का विश्वास भी मिला है और आस भी जगी है। वो गरीब जिसके लिए अस्पताल में जाकर इलाज करना असंभव लगता था वो आज अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ ले पा रहा है। आज हमारी हर नीति, हर रणनीति जन-कल्याण से राष्ट्र कल्याण की है, जन अभियान से राष्ट्र निर्माण की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत पर्यटन के मानचित्र पर तेज़ी से उभर रहा है। पूरी दुनिया से बड़ी संख्या में टूरिस्ट भारत आ रहे हैं। कल ही मैं तमिलनाडु के महाबलीपुरम में था। वहां जब चीन के राष्ट्रपति से और वहां के अतिथियों से मेरी बातचीत हो रही थी तो वो भारत की सांस्कृतिक समृद्धि से बहुत प्रभावित थे। ये पूरा क्षेत्र तो जंगलों से भरा है, तालों-तालाबों और झरनों से समृद्ध है।

यहां पर्यटन के लिए भरपूर संभावनाएं हैं। आदिवासी समाज द्वारा तैयार होने वाले उत्पाद भी यहां भरपूर हैं। चुलबंद नदी और नागझीरा नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाना ज़रूरी है। यहां नई सुविधाओं का विकास जब होगा तो यहां के पर्यटन को चार चांद लग जाएंगे। इससे यहां के युवा साथियों को रोज़गार और स्वरोज़गार के नए अवसर भी मिलेंगे। मेरा यहां के युवा साथियों से आग्रह रहेगा कि गेस्ट हाउस, होम स्टे और कैंप साइट जैसे कारोबार से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए हम सभी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार औरमहाराष्ट्र में महायुती की शक्ति, महाराष्ट्र के विकास को और नई ऊँचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अब जितना ध्यान दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया। गांव की सड़कों पर पहले ही तेजी से काम चल रहा है। अब आने वाले वर्षों में गावों में इंफ्रास्ट्रक्टर को विकसित करने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले पानी के मामलों को अलग अलग मंत्रालय और विभाग देखते थे, सब बिखरा पड़ा था। इसका एक असर यह भी था कि पानी से जुड़ी योजनाएं के पूरा होने में वर्षों लग जाते थे। अब यह सभी विभाग जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत लाए गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से ऐतिहासिक बहुमत के साथभाजपा – शिव सेना गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम महाराष्ट्र को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

Related posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर सांसद सुश्री मोहुआ मोइत्रा के खिलाफ पीएस स्पेशल सेल में किया गया केस दर्ज।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज तीन प्रदेशों की महिला कांग्रेस की अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं। हरियाणा की कमान सुधा भरद्वाज को

Ajit Sinha

सोनीपत की एक सनसनीखेज हत्या कांड में शामिल व वांछित दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!