Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, हमला करने आया तो मां ने किया ऐसा. देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: हर मां के लिए सबसे प्यारा उसका बच्चा होता है, अगर बच्चे की जान खतरे में हो तो मां सबसे पहले सामने आती है और किसी भी तरह उनकी जान बचाती है. ऐसा ही देखने को मिला एक वायरल वीडियो में. कोबरा मुर्गी के बच्चों पर अटैक करने आ गया. फिर क्या था. मुर्गी बच्चों को बचाने के लिए बड़े से कोबरा से भिड़ गई. उसने हिम्मत दिखाकर अपने बच्चों को बचा लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा एक कमरे में दाखिल होता है. वहां मुर्गी के साथ उसके कई बच्चे मौजूद थे. मुर्गी के बच्चों पर अटैक करने के लिए कोबरा जैसे ही करीब आता है तो मां उससे भिड़ जाती है और एक-एक करके बच्चों को कमरे से बाहर निकालती है. कमरे के बाहर सभी बच्चे बाहर निकल आते हैं. लेकिन एक बच्चा रह जाता है. मां फिर डेंजर जोन में जाती है और उस बच्चे को भी खतरे से बाहर निकाल लाती है. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शाही लड़ाई. जब एक माँ बच्चों को बचाने के लिए लड़ती है, तो यह लड़ाई शाही होती है.


बहादुर मां एक कोबरा से लड़कर अपने बच्चों को बचाती है.’इस वीडियो को उन्होंने 21 मई को शेयर किया था, जिसके अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…इस वीडियो को उन्होंने 21 मई को शेयर किया था, जिसके अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

एक ज्वेलर्स से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग का एक शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेताओं ने कहा, आज सदन में महंगाई के मुद्दे को लेकर हमने चर्चा की मांग की जो सरकार ने खारिज की-देखें वीडियो

Ajit Sinha

स्मृति ईरानी:नेवी वेटरेंस को जिस प्रकार से वापिस लाया गया वो भारत सरकार के विशेष प्रयासों का एक नतीजा है-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!