Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए पीड़िता की उम्र बारे फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के एक सन सनीखेज मामले में थाना छांयसा की टीम ने मोहित निवासी गांव प्रहलादपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना छायंसा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में उसने आरोपित मोहित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया था। मोहित ने अदालत से अपनी अग्रिम बेल करवाने के लिए शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना से तैयार करवा लिए । जिस शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में अगस्त 2025 में एक पोक्सो एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था  मामला दर्ज होने के बाद ही वह फरार हो गया। उसने थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में अग्रिम जमानत लेने के लिए अपने भाई व अन्य के साथ सांठगांठ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना से शिकायतकर्ता की बेटी की उम्र बारे फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 84 प्रत्याशियों के लिस्ट जारी किए,लखन सिंगला फरीदाबाद सीट से लड़ेंगे।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :लोगों से सम्बन्धित सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिले का किया दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित हुडडा जनस्वास्थ कर्मचारी यूनियन का 5 जुलाई से चल रहा धरना आज समाप्त हुआ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x