Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा विधि विभाग से जुड़े वकीलों ने इंडो-अमेरिकन ट्रेड डील पर खुशी मनाई, एक-दूसरे को दी बधाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लॉयर चैंबर बिल्डिंग, सेक्टर-12 में भाजपा विधि विषयक विभाग,फरीदाबाद के सौजन्य से आज अधिवक्ताओं द्वारा भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते (Indo-American Trade Deal) के संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि भारत सरकार के अथक प्रयासों के कारण यह महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौता संभव हो सका है। यह डील न केवल भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी इसके दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। यह समझौता भारतीय निर्यातकों, उद्योगपतियों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार एवं ट्रंप प्रशासन द्वारा टैरिफ दरों में कटौती किया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार ने मजबूती से अपनी शर्तें मनवाई हैं, जो देश के आर्थिक हितों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।भाजपा विधि विषयक विभाग के जिला प्रमुख प्रदीप शांडिल्य ने कहा कि यह व्यापारिक समझौता भारतीय अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह डील भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर डॉ. शरद गौतम, अमित शर्मा, सागर नागर, अर्जुन वशिष्ठ, गौरव राजपूत, भारती शर्मा, नीरज राय, कमल दलाल, भारत पुजारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -75 इलाके की एक सोसायटी की फ्लैट में एक 27 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संसार में रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य : राजीव जेटली

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर बनाए जाएंगे अंडरपास – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x