Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद- जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली के उपकरणों पर दबाव बढ़ने से शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एसी  में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक घर में भीषण आग लग गई और कमरे में रखा तक़रीबन सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

खबर के अनुसार फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी के E ब्लॉक स्थित हाउस नंबर 1719 निवासी जगदीश भंडारी के घर में शनिवार रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एनआईटी फायर स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से अधिकारी सुखबीर सिंह यादव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और आग बुझाने का काम शुरू किया।बताया गया कि जिस समय आग लगी उस समय परिवार के सभी सदस्य बाजार गए हुए थे। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में एसी चालू था, जिसे बंद किए बिना ही परिवार के लोग बाहर चले गए थे। इसी दौरान एसी  में शॉर्ट सर्किट हो गया और कमरे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने कमरे में रखे अलमारी, बेड, एलईडी टीवी, सोफा और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया।पड़ोसियों ने जब घर के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखें तो तुरंत घर के मालिक को फोन कर सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी इस बारे में बताया। इस दौरान आसपास के लोगों ने भी अपने घरों की पानी की टंकियों से पाइप लगाकर आग बुझाने की कोशिश की, ताकि आग ज्यादा न फैल सके।फायर अधिकारी सुखबीर सिंह यादव ने बताया कि डबुआ कॉलोनी की गलियां काफी संकरी और कंजेस्टेड हैं, जिस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों के बाहर गाड़ियां खड़ी होने से रास्ता और भी संकरा हो गया था। इसके बावजूद टीम किसी तरह मौके तक पहुंची और करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।उन्होंने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में कमरे का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फायर विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में आग लगने की 7 घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

Related posts

फरीदाबाद:आज आई तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश से तप रहे धूप की भीषण गर्मी से लाखों लोगों को मिली बड़ी राहत।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षक किए गए नियुक्तः धनपत सिंह।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की छापेमारी में हुड्डा विभाग में हुड्डा प्रशासक की कमियां उजागर,17 स्टाफ नदारत मिले, स्टाफ को हटाने से कामकाज ठप्प।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x