Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब और चोरी की बाइक से गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार लाखों कीमत का गांजा बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक द्रव्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत कोतवाली बीटा 2 पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर एक से 80 किलोग्राम और दो तस्कर से 2 किलो गज बरामद किया है। यह तीनों नोएडा एनसीआर में गांजा की सप्लाई किया करते थे।  इसके लिए कैब और मोटर साइकिल का प्रयोग किया करते थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर लिया  है। कोतवाली बीटा-2 पुलिस के गिरफ्त में खड़ा राजेश एक शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।   जिसके तार उड़ीसा के सुभाष नाम की गाजा तस्कर के साथ जुड़े हैं.

सुभाष गैंग का सरगना है जो उड़ीसा से ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई छिबरामऊ लेकर आता है।  जहां से राजेश अपने कैब से छिबरामऊ से गांजा लेकर कैब के माध्यम से दिल्ली और एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया पुलिस को मिली एक इनपुट के बाद राजेश को होंडा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।   राजेश के पास से 80 किलो अवैध गांजा गांजा बरामद किया गया जिसका मूल्य 8 लाख है।  पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कैब स्विफ्ट डिजायर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।   पुलिस गैंग के सरगना सुभाष की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस ने दो और गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिनका नाम चुन्नू और अमित है उनके पास से 2 किलोग्राम अवैध गज बरामद किया गया है, साथ में गांजा सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है. एडीसीपी ने बताया कि चुन्नू और अमित शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं,  जो चोरी की मोटरसाइकिल से अवैध गांजे की तस्करी करते है. यह दोनों दिल्ली से सस्ते दामों में गांजा खरीद कर,  उसे पुड़िया बनाकर पीजी कॉलेज और हॉस्टलों के पास ऊंचे दामों में बेचते थे।   इसके लिए यह मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे जो की इन दोनों ने चुराई थी और किसी मोटरसाइकिल का बैठकर गांजा  की सप्लाई किया करते थे

Related posts

डिजिटल प्लेटफार्म पर वर्ष भर एक्टिव रही हरियाणा पुलिस, एआई की मदद से 4.9 लाख फ्रॉड मोबाइल नंबर किए बंद

Ajit Sinha

जन्म दिन पार्टी में गोली चला कर कातिलाना हमला करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक्सपायरी डेट के खाद्य एवं कॉस्मेटिक सामग्री को नए रूप देकर बेचने व आमजनों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x