Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना डूब क्षेत्र में 27 फार्म हाउसों पर चलाया गया बुल्डोजर, 60 करोड़ रूपए की जमीन को कराया मुक्त।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सेक्टर- 135 सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध फॉर्म हाउस के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग, भूलेख विभाग नोएडा एवं सिंचाई विभाग का संयुक्त अभियान शनिवार को भी जारी रहा. सेक्टर-135 स्थित यमुना नदी के डूब क्षेत्र में स्थित नगली-नगला और नगली वाजिदपुर गाँव में अवैध एवं अनाधिकृत रूप बनाए गए 27 फार्म हाउस को, पांच बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया. और कुल 1 लाख 55 हज़ार वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई गई.इस जमीन की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई गई है. अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा की सीईओ रितु महेश्वरी ने कहा, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे अथॉरिटी के वर्क सर्किल-9, नौएडा, भूलेख विभाग, सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम एवं भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई ।

इस पूरी कार्रवाई में नौएडा प्राधिकरण के लगभग 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 5 अर्थमूभर मशीने, 3 डम्परों का प्रयोग किया गया। कुल 1 लाख 55 हज़ार वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण करके बनाए गए 27 फार्म हाउसों को ध्वस्त कर दिया गया. इस भूमि की कीमत लगभग साठ करोड़ थी। नोएडा अथॉरिटी के साथ पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इन फार्म हाउस को बसाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने लोगों को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र और नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अनधिकृत अवैध कॉलोनियों एवं फार्म हाउस के कारोबार में लिप्त भू- माफियाओं के चंगुल में न फंसे नोएडा के डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह वर्जित है। ऐसी स्थिति में अवैध फार्म हाउस का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

लॉक कार में एक पिस्टल और दो लाशें, नोएडा में वेलेंटाइन डे पर दहला देने वाला सनसनीखेज खुलासा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है. जबकि, असल मुद्दों पर चुप : प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

पुलिस और ईनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली बदमाश के पैर लगी, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x