Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर उसे बेरहमी से पीटने वाले तीनों पुलिसकर्मी निलंबित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. वीडियो में थाने के तीन सिपाही मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं और आरोपी दर्द से चिल्ला रहा है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव निवासी विश्वेश्वर तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनका मोबाइल गांव के ही सुमित गोस्वामी ने चोरी कर लिया है. सूचना पर सक्रिय पीआरबी के जवान उस युवक को पकड़कर थाने लाए और बिना जांच-पड़ताल के ही आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. बेरहमी से पिटाई का यह विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया,



जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया। विडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी होता देख एसपी श्रीपति मिश्र ने फौरन मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को सौंपी और आरोपी युवक का मेडिकल कराया. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने पिटाई करने वाले हेड कॉन्स्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह, लाल बिहारी और जितेंद्र यादव को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की इस तरह पिटाई करना निंदनीय है और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

लखनऊः मां-बेटी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर किया आत्म दाह, दो नेताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

नीट की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण छात्रा ने डिप्रेशन के कारण नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

Ajit Sinha

पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!