Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

लखनऊः मां-बेटी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर किया आत्म दाह, दो नेताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट

अमेठी जिले की एक महिला और उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्यमंत्री कार्यालय के गेट नंबर-3 के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया. दोनों को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. महिलाओं का आरोप है कि एक महीने से पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.सीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अमेठी में MIM जिला अध्यक्ष कदीर खान, अमेठी कांग्रेस के नेता अनूप पटेल का नाम सामने आया है. इसके अलावा आसमा और सुल्तान नाम के दो और लोगों का नाम इस षडयंत्र में आया है. पुलिस ने आसमां और कदीर खान को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक अमेठी के जमाई की रहने वाली पीड़ित महिला गुड़िया ने अपनी बेटी के साथ लोक भवन के बाहर अचानक अपने आप को आग लगा लिया. इस दौरान मां 80% जल गई जबकि उनसकी बेटी 40% जल गई. मां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.आरोप है कि अमेठी में एक नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. एफआईआर लिखवाने पर भी दबंगों ने थाने के बाहर और बाद में जमकर पिटाई की, और यह भी धमकी दी कि एक्सीडेंट कर देंगे और उसमें नाम डलवा देंगे. सुनवाई न होने से नाराज मां-बेटी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से अपनी गुहार लगाना चाह रही थीं.

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से मां-बेटी चक्कर लगा रही थीं. हालांकि मंत्री से मुलाकात हुई. लेकिन दोनों ने लोक भवन के बाहर खुद को आग लगा लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है.पीड़ित महिला गुड़िया ने बताया कि नाली के विवाद की सुनवाई नहीं हो रही है. हम लोगों ने कंप्लेंट लिखवाई. उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. दबंग लगातार हमको धमकी दे रहे हैं. दबंगों ने हमें मारा-पीटा. उसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है.

Related posts

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

Ajit Sinha

पत्नी के सामने बदमाशों ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी,दो आरोपित पुलिस हिरासत में।

Ajit Sinha

धोखाधड़ी वाले खातों के माध्यम से, अभियुक्त व्यक्तियों ने बेईमानी से 75.50 लाख रुपये ग़लत तरीके से निकाले, और गबन किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!