Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

3 पिस्तौल,6 देशी कट्टे व 19 जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार ; डीसीपी गौरव शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :बवाना थाना पुलिस ने दिल्ली -एनसीआर में हत्या ,हत्या की कोशिश,।लूटपाट करने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 3 पिस्तौल व 6 देशी कट्टे और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली,रोहतक ,झज्जर ,सोनीपत के थानों में तक़रीबन 7 मुकदमे दर्ज हैं। बवाना थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 186 व 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। यह खुलासा आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी गौरव शर्मा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए हैं।



डीसीपी गौरव शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बवाना थाने की टीम ने मंगलवार को तीन बदमाशों को उस वक़्त धर दबोचा। जब वह लोग चोरी की एक मोटर साईकिल पर सवार होकर एनआईए इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने तीनों बदमाशों की तलाशी ली गई ,तो इन बदमाशों के पास से 3 पिस्तौल ,6 देशी कट्टे व 19 जिंदा कारतूस बरामद किए । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्य पराशर उर्फ़ गोलू निवासी गांव बवाना ,दिल्ली, उम्र 22 साल, नितिन यादव उर्फ़ तिन्नी निवासी नरेलरावाद ,बवाना ,दिल्ली,उम्र 22 साल व जतिन उर्फ़ विवेकानंद उर्फ़ विक्की निवासी सांपला ,जिला रोहतक ,हरियाणा, उम्र 19 वर्ष बताया। उनका कहना हैं कि गहनता से तीनों आरोपियों ने कबूल दिल्ली ,झज्जर ,सोनीपत के अलावा आदि जगहों पर हत्या ,हत्या की कोशिश ,लूटपाट की कुल 7 वारदातों को करना कबूल किया हैं। इस केस में गहनता से पूछताछ की जा रहीं हैं।

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एसटीएफ ने बांग्लादेश के एक खूंखार अपराधी को खान पुर , दिल्ली से अरेस्ट किया हैं।  

Ajit Sinha

पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने पति -पत्नी पर किया चाक़ू से हमला, पत्नी की मौत,पति की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर लचित बोर्फुकान की 400 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!