Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

लड़की द्वारा 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में 5 साइबर फ्रॉड पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आत्महत्या से पूर्व लड़की के साथ टेलीग्राम के जरिए से 6,97,496 रुपए की साइबर फ्रॉड हुआ था, हुए फ्रॉड के सदमें को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई, और वह बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना दिनांक 4 मई 2024 को सेक्टर -28 के जरिए में घटित हुई थी। इस संबंध में दिनांक 13 मई को थाना सेक्टर -31 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। अब थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाले 5 आरोपितों को अरेस्ट किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम प्रशांत उर्फ जीजी, रिजवान अहमद, दानिश, हैदर अली और मनु विमल है। आरोपित रिजवान उत्तर प्रदेश के बागपत तथा अन्य आरोपित दिल्ली के रहने वाले हैं। दिनांक 13 मई 2024 को सेक्टर- 31 थाने में साइबर ठगी तथा आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 4 मई 2024 को एक 24 वर्षीय लड़की ने सेक्टर- 28 एरिया में दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। लड़की के पिता की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें अनुसंधान के दौरान सामने आया कि 3 और 4 मई को टेलीग्राम के माध्यम से लड़की के साथ 6,97 ,496 रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ था जिसकी वजह से मानसिक दबाव में आकर लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि साइबर फ्रॉड की यह रकम 9 खातों में गई थी जिसमें से एक खाता उक्त आरोपितों से लिंक था। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गत 6 अगस्त को आरोपित रिजवान अहमद को अरेस्ट कर लिया जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में शामिल अन्य आरोपितों मनु विमल, प्रशांत कुमार उर्फ जीजी, दानिश और हैदर अली को अरेस्टकर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों ने प्रशांत कुमार उर्फ जीजी को एक फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाया था जो उसने आगे किसी को पैसे लेकर बेच दिया जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस बैंक अकाउंट में साइबर अपराधियों ने 50 हजार पीड़ित लड़की के खाते से ट्रांसफर करवाए थे जो उन्होंने एटीएम के माध्यम से निकलवा लिए। आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

दिल्ली को दहलाने के फ़िराक में थे पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी, नेटवर्क को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया ध्वस्त, 6 आतंकी पकड़े।

Ajit Sinha

नोएडा-एनसीआर की पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए बजट को किसी ने सराहा तो वहीँ युवा कांग्रेसी नेता विकास कोठरी ने छलावा बताया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x