Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

अग्निपथ योजना से युवाओं और सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया “जय जवान” अभियान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लाकर लाखों युवाओं और देश की सेना के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बुधवार को बिहार से “जय जवान” अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस ने इस अभियान से जुड़ने के लिए फोन नंबर 9999812024, स्कैनर और वेबसाइट jayjawan.in को भी जारी किया है। अभियान तीन चरणों में 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक देशभर में चलेगा।अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस ने कहा कि 2019-2022 के बीच भारतीय थल सेना, वायुसेना व नौसेना में चयनित सभी डेढ़ लाख युवाओं की तत्काल जॉइनिंग कराई जाए। इसके साथ ही सेना में स्थाई भर्ती की प्रक्रिया को बहाल किया जाए। अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान सभी अग्निवीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाए।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया और पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा, कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व बुधवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश और एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल गांधी जी ने इन युवाओं से वादा किया कि कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएगी। इसे लेकर राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध” अभियान की शुरुआत की है।पवन खेड़ा ने कहा कि इस अभियान को तीन चरणों में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा। पहला चरण संपर्क करना होगा। इसका लक्ष्य 30 लाख परिवारों तक पहुँचना है, यह संपर्क अभियान एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत दूसरे चरण में सत्याग्रह का आयोजन होगा। इसके तहत पांच मार्च से 10 मार्च तक सभी ब्लॉकों/शहरों में धरने आयोजित किए जाएंगे और समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। अभियान के तीसरे चरण में पदयात्रा होंगी, जो कि 17 मार्च से 20 मार्च तक चलेंगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में जवानों के लिए “न्याय यात्रा” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। वहीं कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। अग्निपथ योजना के कारण सेना, वायु सेना और नौसेना में चयनित करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार सेना में शामिल होने से वंचित रह गए। नियमित सैनिक के मुकाबले अग्निवीरों की ट्रेनिंग और वेतन दोनों कम हैं। ये अग्निवीर जब सेवा से बाहर होंगे तो आने वाले वर्षों में सेना की क्षमता भी घटेगी। मोदी जी देश को प्राइवेट आर्मी की तरफ धकेल रहे हैं। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने जनता से किए आठ बड़े वायदे-क्या हैं ये वायदे, जानने के पढ़े

Ajit Sinha

एम्स निदेशकडॉ रणदीप गुलेरिया ने कोविद वेलनेस वेबिनार में पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x