Athrav – Online News Portal
अपराध जरा हटके फरीदाबाद

फरीदाबाद:हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सेक्टर -14 पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश को मोमेंटो भेंट कर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस चौकी सेक्टर-14 प्रभारी उमेश बुजुर्गों की देखभाल के साथ उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस चौकी सेक्टर -14 इंचार्ज उप-निरीक्षक उमेश कुमार को उनके अच्छे कार्यों तथा बुजुर्ग लोगों की बेहतर  देख भाल करने तथा किसी भी मामले में तुरंत सहायता पहुंचाने के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी प्रभारी ने एक टीम बनाकर सेक्टर-14 में रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों के घर-घर जाकर उनकी जानकारी प्राप्त करके एक लिस्ट तैयार की और एरिया के सभी बुजुर्गों के घर-घर जाकर पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश कुमार उनसे मिलकर आए। चौकी प्रभारी ने उनसे किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत उन्हें फोन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यदि दवाई या खाना मंगवाना है तो वह पुलिस से मदद मांग सकते हैं। सेक्टर- 14 में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पिताजी भी रहते हैं जो सीनियर सिटीजन है और चौकी प्रभारी ने उनसे भी मिलकर उनकी हर प्रकार की पुलिस मदद देने के लिए उनसे बातचीत की । चौकी प्रभारी उमेश कुमार द्वारा उनकी मदद को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने चौकी प्रभारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ नागरिकों की बहुत सहायता की और उनकी देखभाल और स्वास्थ्य के लिए सराहनीय कार्य किया है। वह उम्मीद करते हैं कि चौकी प्रभारी इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिकों की मदद करते रहेंगे।

Related posts

डीजीपी मनोज यादव: नशा तस्करों की अब प्रॉपर्टी अटैच किया जाएगा की मंजूरी मिल गई हैं-पहला केस फतेहबाद से आया हैं।

Ajit Sinha

एमएनआर बिल्ड मार्क के गुरुग्राम के सेक्टर-45 में स्थित कार्यालय में की गई लगभग 25-30 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

Ajit Sinha

अवैध खनन सामग्री का सीज किया हुआ स्टॉक पड़ा है, उसकी जल्द से जल्द नीलामी करवाई जाए- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x