Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक कारोबारी के साथ तीन करोड़ 26 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कारोबारी के साथ 3 करोड़ 26 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को थाना साइबर पुलिस की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। साइबर ठगों ने कारोबारी को शेयर बाजार में निवेश करने पर 5 गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की थी। साइबर थाने पुलिस की गिरफ्त में खड़े पुनीत, हिमांशु और विजय चौधरी को एक सूचना पर नोएडा के 21ए स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल डीसीपी साइबर क्राइम मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित  पुनीत ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना बैंक खाता किराए पर हिमांशु को दिया था और उसे खाते में ही साइबर ठगी की 30 लाख की रकम ट्रांसफर हुई थी.  इसके लिए पुनीत को 97 हजार रुपए कमीशन के रूप में मिले थे,  बाद में उसे खाते को आरोपित  विजय चौधरी ने हिमांशु से प्राप्त कर साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया था.  सभी आरोपितों  को उनके द्वारा किए गए काम के हिसाब से अलग-अलग कमीशन मिलता था.  जांच में उसे खाते में करीब एक करोड़ रुपए के लेनदेन का ट्रांजैक्शन मिला है जिसकी विस्तृत रूप से जांच की जा रही है।

Related posts

फतेहाबाद में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर।

Ajit Sinha

कलाग्राम सोसाइटी में चिल्ड्रन्स डे कार्निवल 2025 का सफल आयोजन

Ajit Sinha

दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार-वीडियो देखे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x