Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा, फर्जी अपहरण मामले में दो महिलाओं समेत 5 अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा जेवर थाने की पुलिस और स्वाट टीम की ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद  के दौरान फर्जी अपहरण का खुलासा करते हुए बंधक बनाया कर रखी गई हंसराज और उनके परिवार को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस सारी योजना के मास्टरमाइंड पायलट पुत्तन सिंह सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे कैप्टन पुत्तन सिंह,  प्रमोद, पवन चौधरी, सरोज बाला, रामा देवी, ने जमीन पर कब्जा करने, एयरपोर्ट परियोजना में बाधा डालने और क्षेत्र में दबदबा स्थापित करने के नीयत से साजिश रच 6 जून 2025 की रात हंसराज और उनके परिवार को इलाज के बहाने झांसा देकर अपहरण किया।

उन्हें बीएमडब्ल्यू कार से पहले सेक्टर-135, नोएडा ले जाया गया, फिर मैदान गढ़ी, दिल्ली में रिश्तेदार रामा देवी के मकान में छिपाया गया। 15 जून की सुबह तड़के उन्हें दयानतपुर गांव के एकांत में स्थित पवन चौधरी के फार्म हाउस में रखा। इसके बाद, 2 जून 2025 को सौरभ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस रिट दायर कर दावा किया कि उनके माता-पिता और भाई को पुलिस और प्रशासन ने अवैध रूप से हिरासत में लिया है। कोर्ट ने 9 जून को रिटस्वीकार की और 11 जून को अपहृतों को पेश करने का आदेश दिया।डीसीपी ग्रेटर नोएडा  ने बताया की अपहृतों  की बरामदगी के लिए पुलिस ने सात जांच टीमें गठित कर तलाश शुरू की। शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, इस बीच, 26 जून को हंसराज के परिचित कामेश की शिकायत पर जेवर थाने में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ, जिसने जांच को नई दिशा दी। पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और पुलिस को मिले इनपुट पर पुलिस ने दयानतपुर के बाहरी इलाके में छापेमारी की। इस कार्रवाई में हंसराज, उनकी पत्नी कमलेश देवी और बेटे सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, पुलिस ने अहम सुरागों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद की गई है।

Related posts

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

नॉएडा ब्रेकिंग: जिले में 552 बनाए गए बूथ, मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बनाए गए हर विधानसभाओं में 9 मॉडल बूथ

Ajit Sinha

रात का खाना बना काल, दो मासूम की मौत, माँ की हालत गंभीर , जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x