Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

क्रिकेट खिलाड़ी शबा करीम और भुवनेश्वर कुमार समेत हजारों लोगों ने ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकेथॉन में हिस्सा लिया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: तेज रफ्तार जिंदगी और बदलती जीवनशैली से कई गंभीर बीमारियों शिकार लोग हो रहे हैं हृदय संबंधी बीमारी इन्हीं में से एक है.पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों को होती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं. लोगों जागरूक करने के लिए विश्व हृदय दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा ओमेगा के यथार्थ अस्पताल ने ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकेथॉन आयोजन किया। क्रिकेट खिलाडी शबा करीम और भुवनेश्वर कुमार समेत हज़ारों लोगों ने सड़कों पर वॉक कर मैसेज दिया की, दिल के रोग से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है.

रविवार की यह खुशनुमा सुबह और विश्व हृदय दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़को पर वॉक कर रहे, महिला एवं पुरुष हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता के संदेश दे रहे है. इस बीमारी से ख़ौफ़ज़दा होने की जरूरत नहीं है। ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकेथान की शुरुआत क्रिकेट खिलाडी शबा करीम और भुवनेश्वर कुमार ने दिल के आकार के बैलून उड़ा कर की और लोगो को सम्बोधित करते हुए शबा करीम ने कहा कि, स्वस्थ रहें एक्सरसाइज करें भोजन करते समय अनुशासन का पालन करें और स्वस्थ हृदय के लिए जांच कराते रहे। वही भुवनेश्वर कुमार का कहना था कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और लोगों में अवेयरनेस फैलाएं.वॉकेथॉन में भाग लेने वाली गीता भाटी कहती है कि वॉकिंग करना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है,  मैं सबको कहती हूं की वॉकिंग करना एक टॉनिक है हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए, कोरोना के टाइम पर जो देखने को मिला था यह मैसेज किया था कि अगर हम फिट हैं और हमारी इम्युनिटी पावर अच्छी है तो हम किसी भी बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दे सकते है।इस अवसर पर दिल की बात दिल से जाने विषय टॉक शो का भी आयोजन किया गया जिसमे  डॉक्टर कपिल त्यागी, मन्नू त्यागी और डॉक्टर डॉ दिपांकर वत्स लोगों हृदय संबंधी जैसी घातक बीमारी से जागरूक करते दिखे और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

Related posts

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 80 लाख सीज, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

महत्वाकांक्षी परियोजनाएं को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण में पेश किया गया 9992 करोड़ रिकॉर्डतोड़ बजट

Ajit Sinha

कुंभ मेले में फर्जी कोविड टेस्ट के बाद कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली प्राइवेट एजेंसी जांच के घेरे में आई, उसके तार नोएडा से जुड़े है…

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x