Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हितेश भाटिया हत्याकांड में होटल के मालिक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मंगलवार की रात एनआइटी-2 सी निवासी 26 वर्षीय हितेश की पलटे से पीटकर हत्या करने के एक मामले में पुलिस ने एनआइटी-3 स्थित आंगन रेस्टोरेंट के मालिक सचिन समेत तीन को गिरफ्तार किया है। बाकी दो राहुल और पुनीत रेस्टोरेंट मालिक के दोस्त हैं। पुलिस ने तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। यह मुकदमा हितेश के भाई जितेश भाटिया की शिकायत पर दर्ज हुआ था।



उसने बताया कि फुफेरे भाई संदीप के बेटे के जन्मदिन की पार्टी एनआइटी-3 स्थित आंगन रेस्टोरेंट में रखी गई थी। पार्टी में जितेश भाटिया का 26 वर्षीय भाई हितेश अपनी पत्नी साक्षी संग गया था। संदीप व उनके परिवार के सदस्य भी पार्टी में थे। रात को पार्टी के दौरान डीजे बज रहा था। निर्धारित समय के बाद देर रात तक डीजे बजाने पर विवाद हो गया। संदीप बीच-बचाव के लिए चला गया। एक वेटर ने संदीप को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हितेश बीच-बचाव के लिए पहुंच गया। हितेश की पत्नी साक्षी भी बीच बचाव करने लगी। आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक सचिन ने अपने दोस्तों को फोन करके बुला लिया। सभी ने हितेश को पलटे से बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की माने तो सचिन मुख्य आरोपित था। उसे व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: आज ट्रैक्टर -ट्रॉली ने दो मासूम भाई- बहन को कुचला, भाई की दर्दनाक मौत, बहन की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने  राज्य भर में मनाएजाने वाले  गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: पहले चाचा की हत्या की, दूसरी हत्या चलती कार में गोली मारकर की, दोनों शवों को कार में लेकर हुआ फरार-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!