Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मेरठ के पूर्व कमिश्नर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के कोठी में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के कोठी जी-2 सेक्टर 39 में रह रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर में नेपाली युवक ने रविवार की देर रात अपने साथियों के मिल कर लॉकर अलमारी तोड़ कर लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते हड़कंप मच गया, पुलिस और फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी है, चोर करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

टूटे हुए अलमारी और लॉकर और बिखरा हुआ समान.. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर कमरे का हाल है, और ये हाल किया है प्रकाश बहादुर नामक नेपाली नौकर ने जिसे दो महीने से काम पर रखा गया था. रिटायर्ड अधिकारी जब अपनी पत्नी संग घटना के समय लखनऊ गए थे। रविवार की रात रात को घरेलू नौकर प्रकाश ने अपने साथियों को घर पर बुलाया। वे एक मारुति कार में सवार होकर आए। चोरों ने घर के अंदर रखे हुए लॉकर और अलमारी आदि तोड़ दी, तथा वहां रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर चोरी करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

वीओ : घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के सहारे नेपाली नौकर और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट हर जगह पर एलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह है जो लोगों को घरों में नौकर के रूप में प्रवेश करता है तथा अपने साथियों के संग चोरी करता है।नोएडा (हि.स)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 39 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर से उनके घरेलू नौकर ने अपने साथियों संग मिलकर लाखों रुपए कीमत के जेवरात नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय आईएएस अधिकारी अपनी पत्नी समेत लखनऊ गए हुए थे। उन्होंने नेपाली नौकर को दो महीने पूर्व ही नौकरी पर रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

अवैध संबंध: पत्नी, उसकी बेटी व पत्नी की अपराधी आशिक ने साजिश रच पति की छुरा घोंप कर सरेआम हत्या कर दी, अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने में तैनात पुलिसकर्मी (एसपीओ) मोहनलाल की सिर में इंटरलॉक टाइल मार कर हत्या कर दी – पकड़ा गया।

Ajit Sinha

17 वर्षीय लड़की की अगुवा कर,जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में एक आदतन अपराधी को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x