Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिला हाल-3 के बेस्ट स्टाल का अवार्ड


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के समापन पर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला है। औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने यह पुरस्कार प्रदान किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

प्राधिकरण ने हॉल नंबर-3 में स्टॉल लगाया । स्टॉल में ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। साथ ही आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब आदि को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ट्रेड फेयर के विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे ग्रेटर नोएडा के डिस्प्ले को सबसे अच्छा पाया, जिसके चलते यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर लगे अनमोरफिक लीड वॉल, वेब स्टैंडी, डायमंड लीड क्यूब, क्विज और पजल गेम, एआई सेल्फी बूथ, न्यूरो सेंसर कार, वीआर सिमुलेटर गेम, लाइव मग पेंटिंग, का युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 29 सितंबर इस ट्रेड फेयर का अंतिम दिन है।

Related posts

मोबाइल चोरो के गिरोह का पर्दाफॉश, तीन बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू बरामद

Ajit Sinha

सबसे बड़ी चोरी के मामले में दस हज़ार का इनामी अरेस्ट दो किलो सोने की दो ईंट सहित 3.26 करोड़ के सामान बरामद।

Ajit Sinha

बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, इलाज के लिए जा रही 5 साल की बच्ची की मौत, दो गिरफ्तार -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x