Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कुरूक्षेत्र की पावन धरा से दुनिया में पहुंचेगा बलिदानियों की वीरता और गीता का संदेश : मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य समागम के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सरकार और संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन पर कुरूक्षेत्र की पावन धरा से विश्व में देश के बलिदानियों की वीरता और गीता का संदेश पहुंचेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में बनाए गए नए ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन करेंगे और अनुभव केंद्र को जनता को समर्पित करेंगे। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजन कर सायं की महाआरती में भी भाग लेंगे।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार शहीदों, संतों और नायकों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। गुरु तेग बहादुर जी का 350वा शहीदी दिवस भी राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। गुरु तेगबहादुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख ले सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जनार्दन को भी पीएम मोदी से काफी स्नेह है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनने के लिए हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में लोग कुरूक्षेत्र पहुंच रहे हैं। श्री बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पीएम मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लेकर कुरूक्षेत्र पहुंचे।

Related posts

“हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं,” रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- अनिल विज ।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: ओबीसी समाज के 27 नए मंत्रियों के सम्मान समारोह में बोले जे पी नड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x