Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ : आलोक संस्कृत महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ के संस्थापक का 90वाँ जन्मदिन हर्सोल्लास से मनाया

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : आलोक संस्कृत महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ के संस्थापक शिव गौड़-रेखा शास्त्री का 90 वां जन्मदिन महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन के साथ हुआ । यज्ञाचार्य भूपेन्द्र शास्त्री, प्राचार्य बजरंगलाल शास्त्री सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हवन में पूर्णाहूति डालकर रेखा शास्त्री की लम्बी उम्र की कामना की । हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।महाविद्यालय के संस्थापक रेखा शास्त्री ने विद्यार्थियों को सन्मार्ग व संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया ।

उन्होंने संस्था के विद्यार्थियों को अपनी ओर से गर्म स्वेटरें भी प्रदान की ।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री तिवाड़ी ने संस्था के संस्थापक को अपनी शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि संस्कार, संस्कृति व संयम, सदाचार संस्कृत भाषा से ही प्राप्त होते हैं ।  वयोवृद्ध श्री शास्त्री के कर-कमलों से इस महाविद्यालय की स्थापना अप्रैल 1987 में हुई थी । तब से लेकर अब तक हजारों की संख्या में विद्यार्थी शास्त्री व आचार्य की उपाधि प्राप्त कर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अपनी आजीविका कमा रहे हैं । कार्यक्रम में शास्त्री कक्षा प्रथम की छात्रा चंचल शर्मा ने गीता के श्लोक, छात्रा ज्योति ने कविता, प्रमिला, टीना, सुषमा, पारुल, सरिता आदि ने शानदार भजन की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर चेतनप्रकाश गौड़, नवीन गौड़, प्रदीप यादव, कुलदीप आदि उपस्थित थे ।

Related posts

महेंद्रगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए जजपा पूरी तरह से तैयार, विधायक नैना चौटाला ने दिखाई ताकत सभी लोकसभा सीटों जीत दर्ज कराएंगें।

Ajit Sinha

एचपीएससी की भर्तियों में खेल कोटा खत्म करके सरकार दिखाया अपना खेल व खिलाड़ी विरोधी चेहरा- हुड्डा

Ajit Sinha

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अशोभनीय कंटेंट के प्रदर्शन पर दी कड़ी चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x