Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अपराध के साथ रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट में असली हथियारों के प्रयोग का युवाओं में बढ़ रहे खतरनाक ट्रेंड का खुलासा -वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
मेरठ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों और युवाओं को बेचने वाले गैंग का खुलासा ईकोटेक-1 पुलिस ने करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन और 215 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इन हथियारों को प्रयोग अपराध करने, हर्ष फायरिंग, रंगदारी वसूली, और रील बनाने के लिए के लिए किया जा रहा था। पुलिस की गिरफ्त में खडे ऋषभ त्यागी, रबूपुरा का निवासी है,जबकि दूसरा,गौरव ठाकुर, कासना का निवासी है।जिन पर आरोप है कि मेरठ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों और युवाओं को बेचते थे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने क्राइम ट्रेंड के बढ़ते टेंड पर नज़र रखते हुए लोकल इंटेलिजेंस का सहारे जानकारी जुटाई तो पता चला कि अवैध हथियारों का इस्तेमाल रील्स और अन्य सोशल मीडिया कंटेंट में भी किया गया है, जो युवाओं में खतरनाक ट्रेंड की ओर इशारा करता है।साद मियां खान बताया, कि पिछले कुछ महीनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हर्ष फायरिंग, रंगदारी वसूली, और रील बनाने के लिए असली हथियारों का चलन तेजी से बढ़ा है। ईकोटेक 1 कोतवाली पुलिस की मदद से इन तस्करों की धरपकड़ की और पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों तस्कर मेरठ से दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे, इन पर पहले भी बुलंदशहर, ककोड़, खुर्जा, नोएडा, और ग्रेटर नोएडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन तस्करों पर अवैध हथियार तस्करी के कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।

Related posts

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई -संपत नेहरा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को 8 पिस्टल, 8 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और एचएसएनसीबी ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के प्रावधानों को लागू करके नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x