Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने समाप्त की हड़ताल, ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से सोमवार को पटवारी एवं कानूनगो प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में आ रही समस्याओं सहित अपनी अन्य मांगों को विस्तारपूर्वक रखा। मुलाकात के बाद पटवारी एवं कानूनगो ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।मंत्री विपुल गोयल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और आपसी समन्वय के माध्यम से किया जाना चाहिए।

विपुल गोयल ने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। भूमि रिकॉर्ड,इंतकाल, जमाबंदी, गिरदावरी सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाओं से आमजन सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। हड़ताल समाप्त करने का पटवारी एवं कानूनगो का निर्णय जनहित में स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ आमजन को समयबद्ध और सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उठाई गई मांगों को संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और नियमानुसार उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि प्रदेश में विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने पटवारी एवं कानूनगो द्वारा हड़ताल समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों पर लौटें और आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।विपुल गोयल ने कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। कर्मचारियों की जायज समस्याओं पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करती है और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के लिए हमेशा तत्पर है। पटवारी एवं कानूनगो प्रतिनिधिमंडल ने भी मंत्री विपुल गोयल का उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया तथा ज्ञापन सौंपने के साथ ही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय अंशु अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 48 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक सचिव और पशु चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x