Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराधी के अवैध मकान पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुलडोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज शुक्रवार  को भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम में अपराधी/बदमाशी के अवैध निर्माण की पहचान की गई तथा चिन्हित किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। इस कार्यवाही में अपराधी कृष्ण निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम को चिन्हित किया गया था तथा उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। अपराधी कृष्ण पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 से भी अधिक मुकदमा गुरुग्राम में अंकित है।

यह कार्यवाही अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था भी कायम रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

अतिक्रमण विभाग के दस्ते पर पथराव की सूचना पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात हेड कांस्टेबल को चाकू घोंपा, फरार

Ajit Sinha

भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: एडीसी

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस और अंडमान और निकोबार पुलिस के नए भर्ती उप-निरीक्षकों की शानदार पासिंग आउट परेड, 262 पीएसआई शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x