Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध मोबाइल फोन के पार्ट्स को री- असेम्बल कर नया फोन बना करके बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश, अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:सेकंड हैंड पुराने और अनआइडेंटिफाइड मोबाइल फोन के पार्ट्स को री-असेम्बल कर नया फोन बना करके मार्केट में ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश करते हुए दो करोड़ की कीमत के 350 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद किया है और अवैध मोबाइल फोन बिक्री के करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला। इसके साथ 5 करोड़ की जीएसटी की चोरी पकडी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लालच इंसान की फितरत है इसलिए जब कोई कीमती चीज कम दामों पर मिलती है लोग उसे खरीद लेते हैं यह जानने का प्रयास नहीं करते कि वह इतनी सस्ती कीमत पर क्यों मिल रही है लोगों की इसी फितरत का फायदा उठाकर कुछ जालसाज लोगों ने पुराने फोन के पार्ट्स को निकालकर उसे री असेम्बल कर नया फोन बनाकर कम कीमतों को बेच रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सेक्टर- 8 की एक फैक्ट्री में छापा मारकर इस गोरखधंधे को पकड़ा है। नोएडा ज़ोन के डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह की मोडुस ओपेरान्डी यह थी कि फोन के पार्टस निकालकर एक नया फोन तैयार किया जाता था, जिसकी कीमत बाजारू कीमत से 50-60 प्रतिशत कम होती थी और इसका कोई भी बिल ग्राहक को नहीं दिया जाता था । साथ ही साथ इस फोन की वास्तविक पेकिंग भी गायब रहती थी। जैसे किसी फोन की बाजार की कीमत एक लाख रुपये है तो इसको 35-40 हजार रुपये में बेच दे देते थे.

डीसीपी ने बताया कि इनफोर्सल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के दिवाकर शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा बी-21, सेक्टर-8, नोएडा से अरेस्ट किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 350 अवैध मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व रिपेयरिंग करने के उपकरण आदि बरामद हुए है। इस कंपनी कर्मचारी केवल 20-25 दिनों के लिए काम के लिए रखे जाते थे जिससे उनको इसके बारे में कोई जानकारी न होने पाए। पुलिस की सूचना पर पहुंची जीएसटी/कस्टम टीम मौके पर पहुंची है। प्रारंभिक जांच के दौरान 5 करोड़ की जीएसटी चोरी भी प्रकाश में आयी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related posts

स्टॉक और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1,38,05,425/-रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य आज अचानक से पहुंचे कई चौकियों और थानों में, फिर क्या हुआ -पढ़े

Ajit Sinha

राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी के प्रतिष्ठित पदकों वाला गुम हुए बैग तलाश कर खिलाड़ी को सौंप दिया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x