Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गांव सीकरी में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर विकसित एक कॉलोनी की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को गांव सीकरी में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। उपरोक्त अवैध कॉलोनी में 4 निर्मित ढांचे, 2 निर्माणाधीन ढांचे, 1 औद्योगिक शेड , 3 दुकानें, 5 बाउंड्रीवाल , 20 डीपीसी बने हुए थे, को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। यह भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में की गई है। यह जानकारी डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने दी है।
यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से लगातार कई शिकायतें मिल रही थी , कि गांव सीकरी , बल्लभगढ , फरीदाबाद में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से एक कॉलोनी विकसित की गई, जिसमें अवैध रूप से 4 निर्मित ढांचे, 2 निर्माणाधीन ढांचे, 1 औद्योगिक शेड, 3 दुकानें , 5 बाउंड्रीवाल, 20 डीपीसी बने हुए हैं , जिनकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो प्राप्त सभी शिकायतें सही पाई गई , और आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से धवस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उनकी यह अभियान अभी जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा अमेरिका से मंगवाई गई 30 आक्सीजन केन्सनट्रेटर मशीने जनता के लिए समर्पित की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या कर, पति अपने दोनों बेटे को लेकर हुआ फरार-केस दर्ज।

Ajit Sinha

जमीनी विवाद में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में 3 गिरफ्तार, थाना भूपानी टीम की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x