Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के नागरिकों ने जताया आभार: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से भेंटकर किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों के गणमान्य नागरिकों ने आज पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से उनके कार्यालय में भेंट की और फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता पर आभार व्यक्त किया। फरीदाबाद पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर देश को एक बहुत बड़ी आतंकी घटना से बचाया है, जिसके लिए नागरिकों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहपुर तगा, धौज, कुरेशीपुर, लक्कड़पुर और डबुआ कॉलोनी के प्रतिनिधियों सहित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “फरीदाबाद पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे देश को सुरक्षित किया है। हम फरीदाबाद पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।”इस अवसर पर पूर्व सरपंच सत्य प्रकाश त्यागी,महेंद्र त्यागी, ब्रह्म प्रकाश, रोहित, डॉ. राजवीर, जसवंत वकील, बलराम, तैयब हुसैन, दक्षिण शर्मा, दिलीप तिवारी, राजीव, किशनचंद, संजय, पवन, अर्जुन सिंह,आलोक कुमार, रमन, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष संतोष, सदस्य लक्ष्मण, दीपेश, राजेश, वंदना और अन्य 35-40 गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, “फरीदाबाद पुलिस हमेशा नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पीछे फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम की मेहनत और समर्पण है। हम नागरिकों के समर्थन और सहयोग के लिए आभारी हैं और आगे भी इसी तरह क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए काम करते रहेंगे।”इस भेंट के दौरान नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की प्रशंसा की और आशा जताई कि पुलिस इसी तरह आगे भी क्षेत्र में अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

Related posts

छापेमारी: किराए के गोदाम से मिले 184 भरे हुए गैस सिलेंडर, जिनमें 29 गैस सिलेंडर खाली थे, रिफलिंग करके बेच रहे थे महंगें दामों में।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने 4 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो कम समय अमीर बनना चाह्ता था

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की एसटीएफ की टीम ने IOCL पाइपलाइनों से ऑयल की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x