Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी समारोह में बच्चों का इस्तेमाल कर चोरी को वारदातों का अंजाम देने वाले 3 आरोपितों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शादी समारोह में नकदी और आभूषण से भरे हुए थैले चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच , सेंट्रल की टीम ने आज किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शादी समारोह में बच्चों को इस्तेमाल कर नकदी व आभूषण से भरे थैले चोरी कर लेते है। इस संबंध में एक केस थाना खेड़ीपुल में गत 16 नवम्बर -2024 को दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि चोरी की गई नगदी व आभूषण को बरामद किया जा सकें।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेडी पुल में 16 नवंबर को सतीश चन्द्र निवासी पूजा कालोनी गाजियाबाद ने शिकायत में बताया कि उसके लड़के की शादी 15 नवंबर को हरी नगर में थी। शिकायतकर्ता के पास एक बैग था जिसमें एक लाख पचास हजार रुपये , सोने की चार चूड़ी , एक पैनेडल, एक मंगलसूत्र  व चांदी की तीन जोडी चुटकी,एक जोड़ी पायल थी, उनकी जैकेट में लगी सब्जी के दाग को साफ कर रहा था उसी समय एक अन्जान लडका आया और बातों में उलझा कर उसके साथ मौजूद दूसरे लड़के ने ज्वेलरी वाले बैग को चोरी कर लिया। जिसका मामला थाना खेड़ी पुल में दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने सीसीटीवी कैमरे व अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों आरोपितों  को खेड़ी पुल एरिया से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में राजेंद्र निवासी गांव कड़िया, विशाल निवासी गांव गुलखेड़ी,सावंत निवासी गांव जाट खेड़ी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले का नाम शामिल है। आरोपितों  को मामले में चोरी किए गए आभूषण व पैसे तथा अन्य शामिल आरोपितों  को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।  

Related posts

एक कॉस्टेबल को सट्टे की लत से पहले नौकरी गई, बर्खास्त हुआ, कर्जदार बना, अब साइबर ठगी के मामले हुआ अरेस्ट

Ajit Sinha

घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला विना की हत्या लूट के इरादे से की गई थी, पुलिस ने आरोपित को किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने 16 मंजिल ईमारत से कूदकर अपनी जान दे दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x