अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा सेक्टर-17 गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को एक कार में सवार एक बदमाश सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम सुनील उर्फ तोता (उम्र-44 वर्ष) निवासी धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2.संदीप (उम्र-29 वर्ष) निवासी लाखू वास , जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 3. रोहित उर्फ कालिया निवासी लाखू वास, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से अवैध 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस व 1 कार बरामद किए हैं। इन पर कुल 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नजदीक पावर हाउस सेक्टर-37, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की, जिसकी पहचान सुनील उर्फ तोता (उम्र-44 वर्ष) निवासी धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2.संदीप (उम्र-29 वर्ष) निवासी लाखू वास , जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 3. रोहित उर्फ कालिया निवासी लाखू वास, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त आरोपितों के कब्जा से 2 अवैध पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस व 1 कार बरामद करने पर उसके खिलाफ थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है जो संगठित होकर अवैध हथियार के बल पर मारपीट, लूटपाट इत्यादि अपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। उपरोक्त आरोपितों के कब्जा से बरामद हुए हथियार आरोपित सुनील उर्फ तोता ने गुरुग्राम से ही अपने एक अन्य साथी से 1 लाख रुपए में खरीदे थे तथा तोता ने ही यह अवैध हथियार उपरोक्त आरोपित संदीप व रोहित को उपलब्ध कराए थे।

उपरोक्त आरोपितों ने यह भी बताया कि ये इन अवैध हथियारों के बल पर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।आरोपितों ने जिला गुरुग्राम में मारपीट करके फिरौती मांगने की एक वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपितों सुनील उर्फ तोता पर हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास, चोरी करने व शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 20 मुकदमा जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। आरोपित संदीप पर हत्या करने के तहत 1 मुकदमा , धोखाधडी करने के तहत 1 मुकदमा व शस्त्र अधिनियम के तहत 2 मुकदमा जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है तथा आरोपित रोहित पर मारपीट करने के तहत 1 अभियोग जिला महेंद्रगढ़ में हत्या करने के प्रयास के तहत 1 मुकदमा , जान से मारने की धमकी देने के तहत 1 मुकदमा , हत्या करने के तहत 1 मुकदमा , मारपीट करने, धोखाधडी करने व शस्त्र अधिनियम के तहत 05 मुकदमा जिला रेवाड़ी में पहले भी अंकित है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

