Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच -10 एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने छीनी हुई मोबाइल फोन को ओलेक्स के जरिये बेचने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच सेक्टर -10 एंटी स्नैचिंग स्टाफ सुशांत लोक ने आज एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया हैं जो मोबाइल फोन लोगों से छीन पर, फर्जी बिल बना कर व ओला पर बिज्ञापन देकर ग्राहकों को बेच देता था। इस गिरोह के कई और सदस्य हैं जिसे गिरफ्तार किया जाना बाकि हैं इस आरोपी को आज भोंडसी जेल भेज दिया गया हैं।
इंचार्ज संदीप कुमार की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में एक ऐसा गिरोह सक्रीय हैं जो पहले तो अपने साथियों के साथ मिल कर चलते -फिरते लोगों से मोबाइल फोन छीन लेता हैं और छीनी हुई मोबाइल फोन को बेचने के लिए ओला के वेवसाइट पर बिज्ञापन देता हैं। उस पर अपना पर्सनल मोबाइल नंबर डाला हुआ हैं जिससे ग्राहक उससे मोबाइल फोन खरीदने के लिए अक्सर संपर्क करते हैं और वह शख्स छीनी हुई मोबाइल फोन को फर्जी बिल के साथ ग्राहकों को बेच देता हैं। उनका कहना हैं कि इसके लिए उन्होनें एक टीम गठित की और उनकी टीम ने उसे पकड़ने के लिए जब अपना जाल बिछाया जिसमें वह शख्स फंस गया। गहनता से की गई पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम मनीष निवासी बंधवाड़ी , गुरुग्राम बताया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी मनीष के खिलाफ सेक्टर -56 थाने में मुकदमा नंबर -281 दर्ज हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए , 465 , 467 ,468 ,471 ,420 व 34 को दर्शाया गया हैं।

Related posts

पुलिस अधिकारी बनकर व्हाटसकॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने में संलिप्त 01 आरोपी वकील गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पहले मारी कार में टक्कर, फिर महिला के साथ अभद्रता, मारपीट, धमकी व वाहन क्षति ग्रस्त करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x