Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:होली व फाग (धुलण्डी) के त्यौहार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए विशेष सुरक्षा प्रबन्ध-पुलिस प्रवक्ता ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी को होली व फाग (धुलंडी) का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ त्यौहार को लोग पूजा-अर्चना व आपस में रंग-गुलाल लगाकर मनाते है, किन्तु कुछ असामाजिक व शरारती प्रवृति के लोग गंदे पानी के गुब्बारे व कीचड़ इत्यादि डाल देते है, जिसके कारण लङाई-झगङे होने की प्रबल संभावनाएं रहती है। इस शुभ त्यौहार के अवसर पर असामाजिक व शरारती प्रवृति के लोग नशीले पदार्थों का भी प्रयोग करके अश्लील हरकते व शांति भंग करने की अन्य प्रकार की हरकतें भी करते है।

उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुए पुलिस कमिश्नर , गुरुग्राम  विकास कुमार अरोड़ा IPS के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा होली के इस पावन पर्व पर शान्ति व कानून व्यवस्था  को बनाए रखने के लिए गुरुग्राम में सुरक्षा के विशेष व पुख्ता प्रबन्ध किए गए है।होली के इस पावन पर्व पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस जोन पूर्व में 9 नाके, पश्चिम जोन में 9 नाके, साउथ जोन में 5 नाके तथा मानेसर जोन में 14 नाकों सहित कुल 37 नाके लगाए गए हैं।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुड़दंग करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई  करने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश/आदेश दिए गए है। गुरुग्राम के भीड़भाड़ वाले इलाकों में गस्त के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात के सुगम, व्यवस्थित व सुचारू संचालन के लिए समुचित संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गुरुग्राम में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां पर समुचित संख्या में  पुलिस बल तैनात है।

इसके अतिरिक्त भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जैसे-सिनेमा हाल, माल्स, बस स्टैन्ड व रेलवे स्टेशन इत्यादि पर विशेष दिशा-निर्देशों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।  होली दहन के स्थानों पर भी समुचित संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। तेज गति से वाहन चलाने, नशे की हालात में वाहन चलाने वाले व कानून व्यवस्था तथा शांति को भंग करने वाले लोगों व मोटरसाइकिल पर हुड़दंग करने वालों पर गुरुग्राम पुलिस की विशेष नजर रहेगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी। इस त्यौहार के अवसर पर चोरी, स्नैचिंग इत्यादि की वारदातें करने वाले गैंग सक्रिय हो जाते है। जिन पर भी गुरुग्राम पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा इन अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व अपराध शाखा प्रभारी भी नियमित रूप से अपनी पुलिस टीमों के साथ गश्त करेंगे।

गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी/मॉनिटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण से संबंधित पोस्ट या सामग्री डालने पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा एफआईआर अंकित करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है,

इसलिए गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या हेट स्पीच जैसी सामग्री डालने से बचें तथा होली के इस पर्व को प्यार व सद्भाव सहित मनाएं। गुरुग्राम पुलिस सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील करती है कि इस पावन पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखे व किसी भी प्रकार की वारदात के सम्बन्ध में पुलिस को बिना किसी देरी के सूचना अवश्य दें ताकि होली के इस पावन पर्व को बङे ही शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जा सकें।

Related posts

सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही शराब ठेका पर की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

कत्ल के बदले सनसनीखेज कत्ल करने वाला वांछित आरोपित अजय उर्फ़ छोटू उर्फ़ गोलू पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

सोहना तावडू विधानसभा में जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव व सीपी विकास अरोड़ा ने किया फ्लैग मार्च

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x