Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली फरीदाबाद स्वास्थ्य हाइलाइट्स

फरीदाबाद के रामनगर में गर्लफ्रेंड को शादी में जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा, जब पकड़ा गया, तो खुद ही आग लगा ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की शादी होने से नाराज एक लड़के ने रविवार रात को अचानक से कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया जैसे ही उसे जान से मारने की नियत से उसने कुल्हाड़ी उठाया, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया , और पुलिस के हवाले कर दिया। फिर उसने पुलिस की मौजूदगी में खुद के ऊपर ज्वलनशीन पदार्थ डाल कर आग लगा ली। फिर क्या था एकदम से हड़कंप मच गया। झुलसी हुई अवस्था में उसे जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है , पुलिस की माने तो लड़का लगभग 60 प्रतिशत तक जला है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
खबर के अनुसार थाना सेक्टर -8 फरीदाबाद के पुलिस चौकी -सेक्टर -11 के अंतर्गत, रामनगर में रविवार की रात लड़की की शादी थी, इसी दौरान एक लड़का कार से वहां पहुंचा, और अपने हाथ में कुल्हाड़ी को लेकर उतरा और लड़की के निकट पहुंच गया, और उसपर जान से मारने की नियत से हमला करने की कोशिश की तो वहां पर उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ा लिया,उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली, और सनसनीखेज घटना की सूचना सेक्टर -8 थाने की पुलिस को दी , और पुलिस चौकी , सेक्टर -11 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, और लड़के को हिरासत में ले लिए, इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग ली ,पुलिस तुरंत आग को बुझाने की कोशिश की, तब तक वह 60 प्रतिशत तक जल चूका था। पुलिस उसे जली अवस्था में जिले नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले गई , वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार देने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां फ़िलहाल उसका इलाज चल रहा है। लड़के का नाम धर्मवीर बताया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक कैबिनेट मंत्री के चहेतों को बैंकट हॉल के एलओयु निगम ने दिए,28 में से कुल 6 को एलओयु दी गई,एक बैंकट हाल के 25 से 30 लाख का रेट हैं।

Ajit Sinha

हत्या के मामले में फरार चल रहा 25000 का इनामी आरोपित शख्स गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x