Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला डेंटिस्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना के कारण ना केवल लोगों की जान जा रही है, बल्कि कोरोना के डर के चलते लोगों में जो मानसिक तनाव पैदा हो रहा है, उसके कारण लोग अपनी जान तक दे रहे है. ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सेक्टर- 137 स्थित  पैरामाउंट फ्लोरेविल सोसाइटी में हुआ, सोसाइटी के 14 मंजिल पर रहने वाली एक महिला डेंटिस्ट ने अपने फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया. महिला डेंटिस्ट की कोविड टेस्ट रिपोर्ट आई थी, जिसकी वजह वह काफी तनाव में थी. जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

सेक्टर- 137 स्टेप पैरामाउंट फ्लोरेविल सोसाइटी के टावर नंबर- 7 में फ्लैट नंबर- 1403 में रहने वाली महिला डॉक्टर प्रशंसा बंसल ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने उसे घायल अवस्था में फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशंसा के पति माधव का कहना है कि उनकी पत्नी को तेज बुखार आ रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ थी, जिसके कारण कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। उसका रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.एडीसीपी क्राइम इलामारन ने बताया कि मूल रूप से आगरा के रहने वाली प्रशंसा अपने पति के साथ पैरामाउंट सोसायटी में रहती थी की उसकी शादी जुलाई 2018 में हुई थी. उसे तेज बुखार आ रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ उसके कारण कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। उसका रिजल्ट और आज मानसिक तनाव के कारण अपने फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया. पुलिस विभाग में वैधानिक कार्रवाई कर रही है. 

Related posts

सोसायटी श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों ने चिलचिलाती धूप में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया.

Ajit Sinha

गुरुग्राम में सोमवार को चलेगा सबसे बड़ा ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान

Ajit Sinha

प्रदेश के पहले यूपी इंटरनेशनल हुई ट्रेड शो 2023 की तैयारी पूरी 60 हजार से ज़्यादा खरीददार कर चुके है रजिस्ट्रेशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x