Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में आई तेज आंधी और बारिश ने आमजनों के साथ जिला प्रशासन की बढ़ाई मुश्किलें, पेड़ों के नीचे दबी गई गाड़ियां।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज सायं लगभग 5 बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से शहर भर में आमजनों और जिला प्रशासन की काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस दौरान शाम में आमजनों को रात का एहसास हुआ। और लोग अपनी अपनी गाड़ियों की लाइट जला कर सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाते हुए नजर आए। आज की इस आंधी में कई क्षेत्रों में सड़कों पर पेड़ टूट कर लोगों की गाड़ियों पर गिर गई, और गाड़ियां टूटी हुई पेड़ों के नीचे दब गई। इस खबर में प्रकाशित की तस्बीरें सेक्टर -16 , फरीदाबाद की हैं, जहां पर अलग – अलग स्थानों पर चार गाड़ियां टूटी हुई पेड़ों के नीचे दबी हुई हैं।

जिस समय तेज आंधी और बारिश आई हैं असल में ये वक़्त नौकरी पेशा वाले लोगों की छूटी का था,जो काफी समय तक इधर उधर फंसे रहे, जो लोग सड़कों पर गाड़ियां चला करा मंजिलों तक पहुंचने के लिए निकले तक, उन्हें जगह -जगह जाम का सामना करना पड़ा, और ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम खुलवाने की कोशिश की गई। ये हाल दिल्ली -एनसीआर में ही रहा। इस बारिश से किसानों के द्वारा खेतों लगाईं गई फसलों का काफी नुकशान होने की खबर हैं। जब से आंधी और बारिश आई हैं , तभी से शहर के कई इलाकों में बिजली पूरी तरह से गुल हैं , जो बिजली विभाग के सभी दावों की पोल खोल दी हैं।



Related posts

फरीदाबाद : IAXN कंपनी ने रात्री के समय गश्त करने और सर्दी से बचने के लिए डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को 10 जैकेट भेंट किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सेक्टर -14 पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश को मोमेंटो भेंट कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता हो रही त्रस्त : डा. अशोक तंवर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x