Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पिता की अय्याशी और परिवार के प्रति बेरूख़ी से नफरत और घृणा से भरे बेटे ने, पिता और बाबा को उतारा था मौत के घाट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:अपने पिता की अय्याशी और परिवार के प्रति बेरूख़ी से नफरत और घृणा से भरे बेटे ने अपने पिता को फावड़े से काटकर हत्या की थी।वारदात के दौरान बगल पर दूसरी चारपाई पर सो रहा बाबा की नींद खुलने और पहचाने जाने के डर उन पर भी हमला कर हत्या कर दी। कोतवाली दनकौर पुलिस ने गत 7 सितम्बर रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए ये फावड़ा और वसूली को बरामद किया

पुलिस की गिरफ्त खडे जैस्मीन ने अपने पिता विक्रमाजीत राव और बाबा रामकुमार की हत्या की थी, ये हत्या बल्लू खेड़ा गांव के निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में उस समय की गई जब विक्रमाजीत राव और रामकुमार सोए हुए थे. इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और डबल मर्डर केस ने पुलिस महकमे को भी हिला दिया। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित जांच शुरु की गई, मामले की जांच शुरू हुई तो मृतक विक्रमाजीत राव के बेटे जैस्मिन पर शक गहराया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्यारोपी बेटे जैसमीन ने बताया कि पिता की अय्याशी के शौक से पूरा परिवार परेशान था। उसके पिता वीर विक्रमाजीत राव द्वारा उसकी मॉ को प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा था जिसके पश्चात उसकी माँ बच्चो को लेकर गाँव आ गई थी। मृतक वीर विक्रमाजीत राव परिवार से अलग नोएडा में रहता था। दोनो पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद के कारण तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। अपने पिता की अय्याशी और परिवार के प्रति बेरूख़ी से नफरत और घृणा से भर उसने अकेले ही इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है.हत्यारोपी बेटे जैसमीन ने बताया कि निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में सोते है, इसलिए गत 7 सितम्बर को पिता की हत्या करने के लिए गया था, वहाँ रखे फावड़े से पहले वीर विक्रमाजीत राव के चेहरे, गर्दन व सिर पर वार किए गए.लेकिन पिता के साथ दूसरी चारपाई पर सो रहा सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी रामकुमार पिता पर हमला करते वक्त नींद से जाग गया। राम कुमार के जाग जाने पर पहचान लिए जाने के डर से उसके भी सिर,गर्दन व चेहरे पर वार किए । रामकुमार को हिलता हुआ देखकर उसके जीवित बच जाने के अंदेशे से वही पास पड़ी बसूली से मृतक रामकुमार के सिर पर कई वार किए और बसूली के घेर में बने बाथरूम के पास फेंककर दीवार फांदकर भाग गया और घर आकर खून से सने कपड़े धोकर लेट गया था । जैसमीन की निशान देही पर वारदात के समय इसके द्वारा पहने हुए खून लगे कपड़े जिनको इसने धो दिया था, को बरामद किया गया है। वारदात में प्रयुक्त फावडे और बसूली घटना स्थल से ही पूर्व में बरामद हो चुके है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते हुआ दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक नकली दंत चिकित्सक को पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइड ना देने पर एक व्यापारी की बेरहमी से पीट – पीट कर हत्या करने वाले कार सवार चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x