Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाडी की हुई ब्रेकडाउन की एसआईटी की टीम ने जांच शुरू की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी जिला गुरुग्राम एरिया में हुई ब्रेकडाउन की जांच गठित एसआईटी की टीम ने शुरू कर दी हैं ,इसकी शुरुआत घटनास्थल में जाकर बारिकी से जांच की गई और मर्सिडीज की कंपनी में पहुंच कर वहां के कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की। ये ब्रेकडाउन बीते 18 दिसंबर -2022 को हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत 18 दिसंबर -2022 को अनिल विज,गृह मंत्री हरियाणा सरकार की गाड़ी जिला गुरुग्राम एरिया में ब्रेकडाउन हो गई थी। इस घटना की जांच हेतू डीसीपी ईस्ट, वीरेंद्र विज, गुरुग्राम की देखरेख में एक एसआईटी (Special Investigation Team) का गठन किया गया था जिसमें एसीपी विकास कौशिक, सब इंस्पेक्टर उमेश, श्रीमती ज्योति इंचार्ज फोरेंसिक साइंस यूनिट गुरुग्राम, एएसआई रणधीर सिंह मोटर मैकेनिक पुलिस लाईन के अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम के हेड मैकेनिक को भी शामिल किया गया है।

वीरेंद्र विज की अगुवाई में इस एसआईटी ने आज केएमपी पर दुर्घटना स्थल का गहनता से मुआयना किया। दुर्घटना के समय गाड़ी चला रहे ड्राइवर को भी मौके पर बुलाया गया था तथा उससे पूछताछ की गई। उसके बाद इस टीम ने मर्सेडीज की वर्कशॉप में जाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी चालक, गाड़ी उपलब्ध कराने वाली शाखा के फोरमैन व अन्य संबंधित के बयान भी अंकित किए गए। मर्सेडीज कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए गए। एसआईटी में शामिल हरियाणा रोडवेज के हेड मैकेनिक, गुरुग्राम पुलिस के मोटर मैकेनिक व फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related posts

“मेक इन इंडिया’ फ्लैगशिप योजना के लिए प्रेरित कर 31 लोगों से चार करोड़ की ठगी करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

4000 किमी के शाही सफर पर निकला विंटेज कारों का कारवां, देखते ही लोगों के खिले चेहरे।

Ajit Sinha

सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला पिता अरेस्ट, जुर्म छिपाने हेतु दी थी किसी के नाम की शिकायत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x