Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना पॉजिटिव केस के मामले चिंता का बिषय हैं, 2 नए मामले के साथ कोरोना के कुल 63 केस हो गए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना पॉजिटिव केस  मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं आज फिर से  कोरोना पॉजिटिव के 2 नए मामले सामने आए हैं। इन दो नए मामले के आने के साथ ही कोरोना  पॉजिटिव केस के कुल मामले 63 हो गई हैं। इनमें 20 लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा हैं और बाकी के 42 मरीजों के ठीक होने के बाद अपनों के बीच पहुंचा दी गई हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकना हैं तो लॉकडाउन के नियम का पालन करें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बिल्कुल बचे। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4309 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1256 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3053 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4246 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3283 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2993 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 227 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 63 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 20 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 42 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है।

Related posts

हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला :अब दुर्घटना बीमा मृत्यु कवर के तहत आश्रित को मिलेगा 30 लाख रुपये का मुआवजा

Ajit Sinha

चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी हादसा मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, विधायक नीरज शर्मा ने उठाया था मुद्दा।

Ajit Sinha

अरावली का सौदा करके लोगों की सांसों से समझौता करने वालों को जेल भिजवाकर दम लेंगे : केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!