Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष

रेप पीडि़ता एक बच्ची के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक सौंपा: डीसी यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने जिला रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से रेप पीडि़ता एक बच्ची के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक सौंपा तथा इस मामले की जांच कर रहे इंवेस्टीगेशन अधिकारी को भी जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी इस मामले में परिजनों को मुफ्त कानूनी एवं वित सहायता उपलब्ध करवाने बारे अनुरोध किया है।



जिला बाल सुरक्षा अधिकारी गरिमा ने बताया कि पीडि़ता को महिला एवं बाल विभाग द्वारा भी जो संभव होगा, मदद दिलाई जाएगी। इसी प्रकार जिला कल्याण विभाग की ओर से भी आवश्यक मदद बारे अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार, सहायक सचिव बिजेंद्र सौरोत भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेले में दर्शक जगह -जगह सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं, आप भी सेल्फी ले सकतें हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गोछी व सरूरपुर में विकसित किए जा रहे कालोनियों में अवैध निर्माणों में जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने संसद खेल महोत्सव के लिए बैडमिंटन खेल का मानव रचना स्कूल में किया उद्घाटन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!