Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सवारी को चाकू मार कर नगदी व मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा , मानेसर की टीम ने आज सवारी को चाकू मार कर नगदी व मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चाकू , 1 सीएनजी ऑटो रिक्शा व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने सीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 10 नवम्बर- 20 22 को थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में एक सूचना मिली की इफको चौक के नजदीक एक व्यक्ति को चाकू मारकर रुपए व मोबाइल फोन छीनने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची तो वहां पर अरुण कुमार (उम्र 22 वर्ष) नामक युवक ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 10 नवम्बर- 2022 को वह अपने घर गौतम बुध नगर, यूपी. से आया था। सोहना चौक, गुरुग्राम से मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर जवाहर नगर, गुरुग्राम जाने के लिए वह एक ऑटो रिक्शा में बैठ गया। ऑटो रिक्शा में ऑटो चालक व एक अन्य व्यक्ति जो पीछे इसके साथ ही बैठा था।

समय करीब 1:20 पीएम पर लेजर वैली पार्क के सामने एनएच -48 इफको चौक यूटर्न पर ऑटो चालक ने अपने ऑटो को पेशाब करने के बहाने रोक दिया और ऑटो चालक ने अचानक उसके सीने पर चाकू रख दिया और कहा कि जो तेरे पास सामान है। वह सब कुछ हमारे को दे। उसने विरोध किया तो ऑटो चालक ने उसके दाहिने हाथ व छाती में चाकू से वार किए और उसकी तीन उंगलियों व छाती में चोट लगी। इसी दौरान ऑटो में बैठे दूसरे व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन व उसकी पेंट की जेब में रखे 300-400 रुपये लूटकर अपना ऑटो रिक्शा लेकर भाग गए। इस सम्बंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 394, 397, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा , मानेसर इंचार्ज दलपत की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मुकदमे में चाकू से चोटें मारकर लूट करने वाले ऑटो चालक व उसके साथी को कल 13 नवम्बर -2022 को अतुल कटारिया चौक, गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम *हर्ष कुमार व आकाश* हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों द्वारा इस मुकदमे की *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया 1 चाकू, 1 CNG ऑटो रिक्शा व 2 मोबाईल फोन आरोपितों के कब्जा से बरामद* किए गए है।

Related posts

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर@2047 पर बिजली महोत्सव।

Ajit Sinha

999 टेलीकॉम पर फायरिंग मामले में शामिल तीसरा आरोपित पकड़ा गया, बाकि के आरोपित जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Ajit Sinha

लड़की को अपने बॉय फ्रेंड से ब्लेक मेल करना व उसका रिश्ता तुड़वाना पड़ा महंगा, हत्या कर झील में फेंका, 4 अरेस्ट, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x