Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपने ही अपहरण की योजना बनाकर अपनी ही पत्नी से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपित पति को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपने ही अपहरण की योजना बनाकर अपनी ही पत्नी से व्हाट्सअप पर धमकी देकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपित को थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और झूठी अपहरण की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता मुताबिक़ गत 2 जनवरी -2022 को थाना सेक्टर-29,गुरुग्राम में दीपिका पत्नी अनूप यादव निवासी राजीव नगर, गुरुग्राम ने एक लिखित शिकायत सेक्टर-29, डाउन टाउन क्लब से उसके पति अनूप यादव का अपहरण करके ले जाने व उससे 2 लाख रुपयों की फिरौती मांगने तथा रुपए ना देने की सूरत में उसके पति की शक्ल न देख पाने के सम्बंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-29 की पुलिस टीम ने अपनी समझ बूझ से व पुलिस तकनीकी से इस मुकदमे में मोबाइल फोन पर मैसेज करके धमकी देने वाले आरोपित अनूप यादव ,निवासी राजीव नगर, गुरुग्राम को आज आईएमटी चौक, गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसका किसी ने अपहरण नही किया था। उसने खुद ने ही अपने अपहरण होने व अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर रुपए मांगने के मैसेज भेजे थे। आरोपित द्वारा मनघण्ड़त षड्यंत्र रचके पुलिस को गुमराह करने व झूठी सूचना देने पर आरोपित के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

Related posts

फर्जी बेटा बनकर एनआईआर पति -पत्नी की करोड़ों रुपए कीमत के दो मकानों के बेचने के एक आरोपित एयरपोर्ट पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध संबंध के शक में पत्नी की सरेराह चाकुओं से अनगिनित वार कर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

देशी मस्कट व जिंदा कारतूस के साथ युवक काबू, पुलिस को आरोपित के बड़े हथियार सप्लायर नेटवर्क से जुड़े होने का शक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x